ब्रेकिंग
कांग्रेस को बड़ा झटका: पार्षद सहित कई नेता BJP में हुए शामिल Punjab Politics: बीजेपी कार्यालयों पर हमले को लेकर बरसे अश्विनी शर्मा; बोले— 'डराने-धमकाने की राजनीत... Ludhiana News: बुड्ढा दरिया में गंदगी फेंकने पर फूटा लोगों का गुस्सा; डेयरी संचालकों पर लगाए प्रदूषण... Balachaur News: बलाचौर भाजपा कार्यालय में भारी हंगामा; 'आप' विधायक पर बदसलूकी और मारपीट के आरोप, माह... Punjab Weather Update: पंजाब में अगले 48 घंटे भारी; 11 मई से तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट,... Punjab Politics: सुनील जाखड़ की अरविंद केजरीवाल को बड़ी चेतावनी; बोले— "पंजाब को ममता का बंगाल नहीं ... Diljit Dosanjh Politics Entry: राजनीति में एंट्री की खबरों पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी; 'X' पर ... Haryana News: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सपरिवार किए माता मनसा देवी के दर्शन; प्रदेश की खुशहाली और सुख... SYL Canal News: SYL नहर में मगरमच्छों का आतंक; वाइल्ड लाइफ विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू, ग्रामीणों ... Palwal Crime News: पलवल में खूनी संघर्ष; दो पक्षों में मामूली विवाद के बाद चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 ...
देश

सुकमा-बीजापुर में नक्सलियों के खिलाफ आपरेशन का खाका तैयार

रायपुर। पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने सोमवार को पुलिस मुख्यालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बीजापुर और सुकमा के नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा की। बैठक में पुलिस महानिदेशक अवस्थी के द्वारा नक्सल क्षेत्रों में आपरेशन में तैनात विभिन्न फोर्स में बेहतर समन्वय के साथ रणनीति बनाकर आपरेशन चलाने के निर्देश दिए।

साथ ही उन्होंने कहा कि नक्सलियों के विरूद्ध अभियान में तेजी लाते हुए निरंतर प्रभावी कार्रवाई की जाए। बैठक में डीजी नक्सल आपरेशन अशोक जुनेजा, आइजी सीआरपीएफ डी प्रकाश, आइजी बस्तर सुंदरराज पी, डीआइजी (आपरेशन) सीआरपीएफ साकेत कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक बीजापुर कमलोचन कश्यप, पुलिस अधीक्षक सुकमा केएल ध्रुव उपस्थित रहे।

बैठक में डीजी नक्सल आपरेशन जुनेजा ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नए कैंप लगाने व सुरक्षा के संबंध में निर्देश दिए। आइजी सीआरपीएफ डी प्रकाश के द्वारा कुछ कैंपों की मूलभूत समस्याओं से अवगत कराया गया। इसे पुलिस महानिदेशक द्वारा तत्काल दूर करने के निर्देश दिए गए। बस्तर के शेष जिलों की नक्सल अभियान की समीक्षा अगले सप्ताह पुलिस महानिदेशक द्वारा की जाएगी।

Related Articles

Back to top button