ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
राजस्थान

बस इतनी सी थी गलती, भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला… भीलवाड़ा में युवक की मॉब लिंचिंग

राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के अति संवेदनशील कस्बे जहाजपुर में एक बार फिर साम्प्रदायिक तनाव फैल गया. इस कारण कस्बे में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. जहाजपुर में शुक्रवार शाम को एक युवक की कार, समुदाय विशेष के आलू-प्याज लगाने वाले व्यक्ति के ठेले से टकरा गई. इससे आक्रोशित लोगों ने उसकी पीट-पीटकर हत्या कर डाली. इसके कारण हिंदू संगठनों में आक्रोश व्याप्त हो गया और जहाजपुर थाने के बाहर एकत्रित होकर प्रदर्शन करने लग गए.

वहीं, पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव सहित विधायक गोपीचंद मीणा भी मौके पर पहुंचे. इस दौरान हिंदू संगठनों ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग रखते हुए उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है. जहाजपुर के पुलिस उपाधीक्षक नरेंद्र पारीक ने बताया कि यह घटना अचानक हुई है, जिसमें टोंक शहर के चार युवक कार लेकर जहाजपुर आए थे. उनकी कार का अचानक संतुलन बिगड़ने से वह आलू प्याज के एक ठेले से टकरा गई. इसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि कार सवार युवक सीताराम को पीट-पीटकर लोगों ने मार डाला.

भीलवाड़ा एसपी धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि शुक्रवार शाम जहाजपुर कस्बे में घटना हुई है जिसमें एक युवक की जान चली गई है. इस संबंध में पुलिस अनुसंधान कर रही है कई लोगों से पूछताछ भी चल रही है इसमें जो भी अग्रिम कार्रवाई होगी वह की जाएगी.

हिंदू परिषद ने किया ऐलान

इस घटना के विरोध में पिछले दस महीने से जहाजपुर के किले के मंदिर भगवान पीतांबर राय महाराज की जलझूलनी का कार्यक्रम अनिश्चितकालीन के लिए स्थगित कर दिया गया है. वहीं, विश्व हिंदू परिषद ने इस घटना का विरोध किया. विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री विजय ओझा ने बताया- हिंदू युवक की निर्मम हत्याकर दी गई, जिससे सकल हिंदू समाज में भयंकर रोष व्याप्त है. इसको देखते हुए संगठन आह्वान करता है कि संपूर्ण भीलवाड़ा जिले में मोहर्रम के ताजिए कहीं से भी नहीं निकलने दिए जाएंगे. विहिप की घोषणा के बाद पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है. फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है.

Related Articles

Back to top button