ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
पंजाब

तेज रफ्तार कैंटर का कहर, युवक की दर्दनाक मौत

फिरोजपुर : फिरोजपुर के निकटवर्ती गांव वलूर में एक तेज रफ्तार और लापरवाही के साथ आ रहे कैंटर चालक ने एक मोटरसाइकिल चालक को बुरी तरह से कुचल दिया और इस हादसे में मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई है । इस हादसे को लेकर थाना कुलगढ़ी की पुलिस द्वारा अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उसकी तलाश की जा रही है।

यह जानकारी देते हुए एच.सी. गुरविंदर सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता मुद्दई गुरदेव सिंह पुत्र अंग्रेज सिंह वासी गांव वकीलां वाली ने पुलिस को दिए बयानों में बताया है कि वह तलवंडी भाई में दुकान करता है और उसका भाई हरदेव सिंह उम्र 42 वर्ष गत दिवस मध्य रात्रि को करीब सवा एक बजे अपने डीलक्स मोटरसाइकिल पर सवार होकर काम संबंधी फिरोजपुर की ओरजा रहा था तो जब वह गांव वलूर के जियो पेट्रोल पंप के सामने पहुंचा तो सामने की ओर से एक तेज रफ्तार और लापरवाही के साथ कैंटर आया और कैंटर चालक ने उसके भाई के मोटरसाइकिल में सीधी टक्कर मार दी और हरदेव सिंह मोटरसाइकिल सहित सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप में घायल हो गया जबकि अज्ञात कैंटर चालक कैंटर भगा कर मौके से फरार हो गया और घायल हुए हरदेव सिंह को 108 एंबुलेंस द्वारा सिविल हस्पताल फिरोजपुर में दाखिल करवाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा हरदेव सिंह की चिंताजनक हालत को देखते हुए उसे गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज फरीदकोट में रेफर कर दिया गया जहां डॉक्टरों द्वारा हरदेव सिंह को मृत्क घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा कैंटर चालक का पता लगाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button