ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
पंजाब

नकली वकील बनकर लड़की को शादी के झांसे में फंसाया, भेद खुला तो…

अमृतसर: नकली वकील बनकर युवती को विवाह के लिए फंसाने व भेद खुल जान पर उसके घर पर अपने हथियारबंद साथियों को भेज तोड़-फोड़ करने व धमकियां देन के मामले में थाना मोहकमपुरा की पुलिस ने लवप्रीत सिंह आर्नर आफ कैटालिस्ट ई-सर्विस व उसके 4 अज्ञात साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

रोशनी ने बताया कि वह बी.एससी. नॉन मैडीकल के फाइनल सैमेस्टर की छात्रा है। अपनी पढ़ाई का खर्च निकालने के लिए कंपनी बाग में नैक्टर सीड्स का स्टाल लगाती है। जनवरी 2025 में उसके स्टाल के पास राहुल नाम का लड़का स्पराऊट का स्टाल लगाता था, जिसने लवप्रीत सिंह से कुछ पैसे ब्यास पर लिए थे और जमानत के लिए उसका मोबाइल नंबर दे दिया था। कुछ दिन के बाद लवप्रीत सिंह उसे व्हट्सअप पर मैसेज करने लगा और वह स्टाल पर आया और उसने कहा कि उसने एल.एलबी. व एल.एलएम. कर रखी है और नैनो टैक्नोलॉजी में डाक्टरेट भी है, उसका कचहरी में 182ए चैम्बर भी है।

इसके बाद उसने उसकी माता अलीना चावला से मिलकर उनके विवाह की बात की और वह लोग आपस में मिलने लगे। जब उसने उसे उसके परिवार से मिलाने के लिए कहा तो वह आना-कानी करने लगा, जिस पर उसे कुछ शंका हुई। उसकी माता अलीना चावला ने जांच की तो पता चला कि वह अपने गांव मूधल से लोगों के साथ धोखाधड़ी कर गांव छोड़ चुका है और उसका कचहरी में भी कोई चैंबर नहीं है। जब उसने उसे फोन पर कहा तो वह धमकियां देने लगा, जिसके बाद आरोपी उसके घर के बाहर गाड़ी लगाकर बैठ जाता। जब उसने वीडियो बनानी शुरू की तो वह वहां से फरार हो गया। कुछ दिन बाद आरोपी ने 4 अज्ञात साथियों को भेजा, जो उनके घर के बाहर आकर ईंट पत्थर चलाने लगे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button