ब्रेकिंग
Ludhiana Voter List Blunder: लुधियाना ईस्ट में निर्वाचन विभाग की बड़ी लापरवाही, वोटर लिस्ट में स्वतं... Faridkot News: फरीदकोट में खाली पड़े प्लॉटों को लेकर सख्त आदेश जारी, गंदगी फैलाने पर होगी कार्रवाई Machiwara News: सहकारिता विभाग की नई पॉलिसी से किसानों की बढ़ी मुश्किलें, कर्ज के लिए जमीन गिरवी रखन... Madhya Pradesh Politics: सुसनेर उपचुनाव जीत के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव से मिले स्थानीय भाजपा नेता,... Amritsar Breast Cancer Alert: पंजाब में कैंसर के बढ़ते आंकड़े चिंताजनक, अमृतसर में सामने आ रहे युवा ... Jalandhar Street Lights: जालंधर में स्ट्रीट लाइट रखरखाव का मामला गरमाया, एचपीएल कंपनी का 2 करोड़ बका... Ludhiana Crime News: लुधियाना में इंसानियत शर्मसार, 11 महीने की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी, आरोपी फर... Ludhiana Weather Update: लुधियाना में अचानक बदला मौसम का मिजाज, दिन में ही छाई काली घटा और झमाझम बार... Chandigarh Court Verdict: मल्टीविटामिन सिरप 'लाइजिड' में मिलावट का मामला, निर्माता कंपनी पर 40 हजार ... Nawanshahr Crime Update: बखलौर गांव में सूने घर के ताले तोड़कर चोरों ने किया हाथ साफ, पुलिस प्रशासन ...
दिल्ली/NCR

दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, झमाझम बारिश ने दी उमस से राहत, सुबह-सुबह छाया घना अंधेरा

दिल्ली एनसीआर में मानसूर अपना असर दिखाने लगा है. देर रात शुरू हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया है. जानकारी के मुताबिक रात भार बारिश का सिलसिला जारी रहा है, जबकि सुबह भी मूसलाधार बारिश हुई है. बता दें कि आज भी मौसम विभाग ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुड़गांव, गाजियाबाद, फरीदाबाद समेत दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. फिलहाल दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश हो रही है. रात भर हुई बारिश की वजह से तापमान दिल्ली का गिरकर 32 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है.

दरअसल दिल्ली-एनसीआर में देर रात से ही मौसम बदल गया है. दिल्ली में सुबह भी घने बादल छाए हुए हुए हैं और आसमान में बिजली चमक रही है. वहीं नोएडा में भी बारिश ने लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत तो जरूर दी है.

 

दिल्ली के कई हिस्सों में झमाझम बारिश

दिल्ली-एनसीआर में रविवार सुबह से लेकर शाम तक उमस और धूप से लोगों का हाल बेहाल था. वहीं देर रात से लेकर सुबह तक दिल्ली के कई हिस्सों में झमाझम बारिश ने थोड़ी राहत दी है. इसके साथ ही गुड़गांव, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद और गाजियाबाद में बारिश देखने को मिला है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ घंटों में दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की संभावना है.

तेज हवाएं चलने का अनुमान

बता दें कि दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश के साथ-साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया गया है. यहां आज सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है. इसके साथ ही आज कुछ जगहों पर भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है.

आईएमडी ने जारी किया येलो अलर्ट

आईएमडी ने राजधानी में आज के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है. इसमें कहा गया था कि दिल्ली में आज अधिकतम और न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान है. जबकि नोएडा ग्रेटर, नोएडा, गुड़गांव, गाजियाबाद, फरीदाबाद का अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.

लोगों को मिली बड़ी राहत

बीते 24 घंटे के दौरान दिल्ली में हुई भारी बारिश से लोगों को बड़ी राहत मिली है. वहीं पूरे एनसीआर में भी अच्छी बारिश रात भर देखने के लिए मिली है. इसी के मुताबिक मौसम विभाग ने आज भी येलो अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के मुताबिक अभी 12 जुलाई तक लगातार बारिश होने की संभावना बनी हुई है. लोगों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी.

Related Articles

Back to top button