ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
उत्तराखंड

अंकिता भंडारी केस में दुष्यंत गौतम को बड़ी राहत: दिल्ली HC का कांग्रेस-AAP को आदेश- ’24 घंटे में हटाएं विवादित पोस्ट’

दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के खिलाफ बड़ा आदेश दिया है. कोर्ट ने दोनों पार्टियों से कहा है कि वे बीजेपी नेता दुष्यंत कुमार गौतम से जुड़े उन पोस्ट को 24 घंटे के भीतर हटाएं, जिनमें उन्हें 2022 के अंकिता भंडारी हत्याकांड से जोड़ा गया है. जस्टिस मिनी पुष्करणा ने यह आदेश दुष्यंत कुमार गौतम द्वारा दायर मानहानि के एक मामले की सुनवाई के दौरान दिया.

कोर्ट ने राजनीतिक दलों को भविष्य में भी ऐसी कोई सामग्री पोस्ट करने से मना किया है, जिसमें दुष्यंत गौतम को इस हत्या मामले का ‘VIP’ बताया गया हो. जज ने साफ किया कि अगर पार्टियां खुद इन पोस्ट को नहीं हटातीं, तो सोशल मीडिया कंपनियां खुद इन्हें हटा देंगी. अदालत ने अभिनेत्री उर्मिला सनावर और उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी सहित अन्य व्यक्तियों और संस्थाओं के खिलाफ भी आदेश पारित किया.

दुष्यंत गौतम से जुड़े पोस्ट तुरंत हटाएं

कोर्ट का मानना है कि बिना सबूत के बीजेपी नेता को हत्या के मामले से जोड़ना गलत है, इसलिए उनसे जुड़ी ऐसी सभी पोस्ट तुरंत हटाई जाएं. कोर्ट ने कहा कि सुनवाई की अगली तारीख तक यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स पर अपलोड की गई इससे जुड़ी सारी पोस्ट और वीडियो को हटा दें. इस मामले में अगली सुनवाई चार मई को होगी.

अंकिता भंडारी की हत्या 2022 में हुई थी

अंकिता भंडारी की 2022 में हत्या कर दी गई थी. वह पौड़ी जिले के वनंतरा रिसॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के रूप में काम करती थीं. बाद में रिसॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य और दो कर्मचारियों, सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता को में गिरफ्तार किया गया और सेशन कोर्ट ने उन्हें इस अपराध के लिए उम्र कैद की सजा सुनाई. हाल ही में अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने एक ऑडियो क्लिप जारी किया था, जिसमें एक कथित ‘वीआईपी’ का जिक्र किया गया है, जिसका इस मामले से कथित तौर पर संबंध बताया जाता है.

सनावर पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पत्नी होने का दावा करती हैं. अपने मुकदमे में गौतम ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के साथ-साथ सनावर, राठौर, उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी और उसके अध्यक्ष गणेश गोदियाल और कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट आलोक शर्मा से दो करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की है. पिछले कुछ दिनों से इस केस को लेकर काफी प्रदर्शन हो रहा है.

Related Articles

Back to top button