ब्रेकिंग
NDA संसदीय दल की 'मंगल मिलन' बैठक: पीएम मोदी की मौजूदगी में रोजगार पर प्रेजेंटेशन, 10 सालों में 17.1... रांची में JPSC-JSSC धांधली पर छात्रों का हुंकार: पूर्व चेयरमैन से घंटों पूछताछ, सीबीआई जांच की मांग ... गड्ढे के कारण TDRF जवान की मौत पर राजनीति गरम, विजय वडेट्टीवार का तंज— 'परिजनों से पुलिस का रवैया अस... भरतपुर: भगवान बांके बिहारी जी का दान किया हीरा बदलने का आरोप! रिकॉर्ड और बिल में भी मिली बड़ी गड़बड़... संसद सत्र का 12वां दिन हंगामे की चढ़ा भेंट, राम मंदिर चढ़ावे पर संग्राम और उपचुनाव नतीजों पर सियासी ... श्री सांवलिया सेठ मंदिर में चढ़ावे का नया कीर्तिमान: 5 वर्षों में मिले 962 करोड़ रुपये, जानें क्यों ... संभल में बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा निकालने की घोषणा पर विवाद, SDM कोर्ट ने दंपती को 20-20 हजार के म... बाबा महाकाल की भस्म आरती कैसे होती है तैयार? जानें कपिला गाय के कंडे, अखंड धूनी और पौराणिक कथाओं का ... कांवड़ यात्रा के दौरान यूपी-उत्तराखंड में हंगामा: मेरठ में पुलिस से मारपीट, लखनऊ में स्कूल वैन पर पथ... महाराष्ट्र राजनीति में भूचाल! सुनेत्रा पवार पर टिप्पणी को लेकर भड़कीं मनीषा तुपे, बोलीं— "इंदिरा गां...
विदेश

कोरोना वायरस पर बड़ा खुलासा, चीन में बिना वायरस लक्षणों के मिले 1541 पॉजिटिव मरीज

बीजिंग: चीन ने बुधवार को पहली बार जानलेवा कोरोना वायरस के 1,541 ऐसे मामलों का खुलासा किया है जिसमें रोगी के भीतर वायरस के लक्षण दिखाई ही नहीं दिये। इससे देश में कोरोना वायरस संक्रमण का नया दौर शुरु होने को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने मंगलवार को अचानक घोषणा की कि वह ऐसे रोगियों की जानकारी जारी करेगा जिनमें संक्रमण के लक्षण दिखाई नहीं दिये।

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने एनएचसी के हवाले से एक बयान में कहा कि चीन ने ऐसे 1,541 रोगियों को सोमवार तक चिकित्सा निगरानी में रख रखा था, इनमें विदेश से आए 205 लोग शामिल थे। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के प्रमुख चांग जाइल ने कहा चीन बुधवार से ऐसे रोगियों की संख्या और उनकी हालत के बारे में जानकारी प्रकाशित करेगा। एनएचसी के बयान में कहा गया है कोविड-19 से संक्रमित लक्षण-मुक्त रोगियों के कारण संक्रमण और अधिक फैल सकता हैं।

Related Articles

Back to top button