ब्रेकिंग
JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में युवाओं को सेवा संस्कार अप... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ... पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट जारी: दिल्ली, मुंबई से पटना तक जानें 8 अगस्त के दाम; क्रूड ऑयल पर ईरान-ओमा... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ CIK का बड़ा एक्शन, सिम कार्ड दुरुपयोग और UAPA मामलों में कई जिलों ... कर्नाटक के कलबुर्गी में बाढ़ से बिगड़े हालात, उफनती कमलावती नदी में ट्रैक्टर पर शव ले जाकर हुआ अंतिम... बरेली में गजब कारनामा: संदिग्ध परिस्थितियों में गायब महिला दूसरे समुदाय के युवक के घर डबल बेड के नीच... कानपुर देहात में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा: रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने ... यूपी में सियासी घमासान: "सपा गिरगिट की तरह रंग बदलती है"— मायावती और बृजेश पाठक का अखिलेश यादव पर ती... कांवड़ यात्रा नियम: सावन शिवरात्रि पर जल चढ़ाने के बाद भी रखें इन बातों का ध्यान, न करें ये गलतियां
बिहार

बिहार: दानापुर में स्कूल संचालक का मर्डर, सिर में गोली मारकर फरार हुए अपराधी

बिहार में आपराधिक घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद दिख रहे हैं. आए दिन हत्या, लूट, रंगदारी और गोलीबारी जैसी वारदातें आम हो गई हैं. हाल ही में पटना में एक बड़े उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या का मामला अभी सुलझा भी नहीं था कि अपराधियों ने फिर से एक और जघन्य अपराध को अंजाम दिया है. घटना पटना के दानापुर की है. यहां एक स्कूल संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई.

ताजा घटना दानापुर थाना क्षेत्र के खगौल रोड स्थित डीएवी स्कूल के पास रविवार देर रात की है. स्कूटी सवार 50 वर्षीय अजीत कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान मुस्तफापुर के निवासी नरेश चंद्र प्रसाद के पुत्र अजीत कुमार के तौर पर हुई है. सूचना मिलते ही दानापुर और खगौल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेजा. पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया है.

सिर में मारी गोली

मृतक के चचेरे भाई सुशील कुमार ने बताया कि अजीत कुमार लेखा नगर के पास ‘आरएन सिन्हा’ नामक एक निजी स्कूल के संचालक थे. वे रात में अपने 95 वर्षीय पिता को देखने घर जा रहे थे. जैसे ही उनकी स्कूटी डीएवी स्कूल के सामने पहुंची, पहले से घात लगाए अज्ञात अपराधियों ने उनके सिर में गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना के बाद पटना पश्चिमी के सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. वहीं, इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है. स्थानीय लोगों ने कहा कि लगातार हो रही अपराध की घटनाएं बिहार में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं. आम जनता में भय का माहौल है और वे खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. पुलिस प्रशासन के सामने इन बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने और अपराधियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे पहुंचाने की बड़ी चुनौती है.

Related Articles

Back to top button