ब्रेकिंग
Chakkajam in Oon: बिजली विभाग के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार IMD Weather Forecast: यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, जानें दिल्ली और अन्य इलाकों क... Gariaband Crime News: गरियाबंद में गांजा तस्करी का अनोखा मामला, मां-बेटे को 18 किलो गांजे के साथ पुल... Thane District News: आदिवासी आश्रम स्कूल के छात्र की मौत पर आक्रोश, परिजनों और संगठनों ने किया प्रदर... Durg Police Action: ठाणे के अपार्टमेंट में चल रहा था रेड्डी अन्ना और फेयरप्ले ऐप का खेल, छत्तीसगढ़ प... Balrampur Development News: डिप्टी सीएम अरुण साव ने 157 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भ... Balrampur News: विजयनगर स्कूल में मधुमक्खियों के हमले से घायल 12 बच्चों के लिए 3 लाख रुपये की सहायता... Magarlod Police Action: मेघा गांव में पेट्रोल पंप और बाइक फूंकने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में हुआ... Dhamtari Extortion Case: नहरनाका चौक पर वाहनों को रोककर पैसे लेने का मामला, खनिज अधिकारी ने दिए जांच... Bilaspur Crime News: गरबा ड्रेस पहनकर सिगरेट पीने और पिस्तौल दिखाने वाली युवतियों समेत 9 आरोपी गिरफ्...
मध्यप्रदेश

गुना-अशोकनगर मार्ग पर उमंग सिंघार का काफिला रोका गया, बोले – क्या हम मिसाइल लेकर जा रहे हैं?

गुना : न्याय सत्याग्रह में शामिल होने जा रहे नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का काफिला आज गुना से अशोकनगर रवाना हुआ। इस दौरान मार्ग में भारी पुलिस बल की मौजूदगी देखने को मिली। पुलिस की सक्रियता और सुरक्षा बंदोबस्त पर हैरानी जताते हुए उमंग सिंघार ने मौके पर मौजूद केंट थाना टीआई से कहा, क्या हम कोई हथियार या मिसाइल लेकर जा रहे हैं, जो इतनी सख्ती की जा रही है? उमंग सिंघार के इस बयान से माहौल गर्मा गया। उनके समर्थकों ने भी पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए और प्रशासन पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया।

जानकारी के अनुसार, अशोकनगर में चल रहे न्याय सत्याग्रह कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कांग्रेस नेता उमंग सिंघार अपने काफिले के साथ रवाना हुए थे। रास्ते में जगह-जगह पर पुलिस की तैनाती और चेकिंग से काफिला कुछ समय के लिए रुका भी।

विपक्ष ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया है, जबकि प्रशासन का कहना है कि यह सुरक्षा के दृष्टिकोण से की गई सामान्य प्रक्रिया है। फिलहाल अशोकनगर में होने वाले कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और आने वाले समय में यह मुद्दा और गरमा सकता है।

Related Articles

Back to top button