ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी दबिश: रायपुर, भिलाई और धमतरी के कई ठिकानों... छत्तीसगढ़ में मौसम का विहंगम मिजाज: उत्तरी अंचल में बढ़ी ठंड की ठिठुरन, अंबिकापुर का पारा लुढ़ककर 9.... 26/11 के मुंबई हमले में आतंकियों से लोहा लेने वाले जांबाज अधिकारी संदीप खिरटकर अब रायपुर में संभाल र... कोरबा में धान खरीदी के दौरान हाथियों की आमद से बढ़ी चिंता: वनांचल के दो दर्जन से अधिक उपार्जन केंद्र... रायपुर के छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में नकली नोट जमा करने पहुंची महिला: गिनती के दौरान पकड़े गए 50 रुपय... कस्टम मिलिंग का धान डकारने वाले मिलरों पर प्रशासन का सख्त एक्शन: खाद्य विभाग ने दो राइस मिलों को किय... छत्तीसगढ़ में मौसम का अनोखा मिजाज: उत्तर में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, तो दक्षिण में अब भी बनी हुई ... बिलासपुर में मेडिकल पीजी एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी: मेडिकल माफिया ने दो डॉक्टरों से ऐंठे 2.74 ... रायपुर कलेक्ट्रेट के पास सुलभ शौचालय में खूनी संघर्ष: गाली देने से मना करने पर केयरटेकर के साथ मारपी... रायपुर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का सनसनीखेज मामला: पुलिस ने एनआईटी के पूर्व छ...
पंजाब

सरकार Free करवाएगी 10 लाख रुपए तक का इलाज, जानें कैसे मिलेगा आपको लाभ

चंडीगढ़: पंजाबवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना की आज से आधिकारिक शुरुआत हो गई है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज से इस योजना की शुरुआत कर दी है, जिसके तहत पंजाब के हर परिवार को 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा।

इस अवसर पर संबोधन करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में कई ऐसे परिवार हैं जो पैसे की कमी के कारण इलाज नहीं करवा पाते और अपनों से कह देते हैं कि हमारा इलाज मत करवाओ, सब भगवान पर छोड़ दो। उन्होंने कहा कि पुरानी सरकारों ने आम लोगों की तकलीफों की कभी परवाह नहीं की। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना’ के तहत अब पंजाब का हर परिवार बड़े-बड़े अस्पतालों में 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकेगा, जबकि पहले इलाज से पहले पैसे पूछे जाते थे, फिर इलाज होता था।

उन्होंने बताया कि इस योजना के लिए किसी नीले या पीले कार्ड की जरूरत नहीं है, सिर्फ वोटर कार्ड और आधार कार्ड दिखाने से इलाज संभव होगा। उन्होंने कहा, “शायद मैंने पिछले जन्म में कोई पुण्य किए होंगे जो मेरे मुख्यमंत्री रहते हुए इतना बड़ा काम हो रहा है।” मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि इस योजना के तहत सिर्फ एक हेल्थ कार्ड बनवाना होगा, कोई लंबा फॉर्म भरने की जरूरत नहीं है।

Related Articles

Back to top button