ब्रेकिंग
Ranchi News Update: सैटेलाइट चौक पर चले बुलडोजर से बिगड़े हालात; बाईपास जाम, पुलिस से भिड़े आक्रोशित... UP Crime News Prayagraj: संगम नगरी में सपा नेता की हत्या से हड़कंप; पुलिस को पुरानी रंजिश का शक, जां... AAP Punjab News: मान सरकार में हाई-टेक हुई पंजाब पुलिस; कनाडा, अमेरिका और दुबई से गिरफ्तार होकर लौट ... UP Election 2027 Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 में सीट शेयरिंग का पेंच; सपा दे रही 60-70 सीटें, कांग... Bihar NDA Conflict: बिहार एनडीए में रार बढ़ा; UCC, फरक्का और सभापति सीट पर जदयू-भाजपा में ठनी, RJD न... Jharkhand Tribal Politics: पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून को ध्यान में रखकर हो परिसीमन, राज्यपाल से ग... Ranchi Municipal Corporation News: करमा पूजा पर रांची में विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान; शिकायत के लिए... Chhattisgarh Wildlife Alert: धमतरी में बीच सड़क पर बैठा दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने गंगरेल और रुद्री क्... Raipur CM Vishnu Deo Sai News: रायपुर में सीएम साय ने काफिला रुकवाकर खरीदा 1000 रुपये का दीया; स्ट्र... Ranchi CID Court Action: व्हाट्सएप से लीक की थी आंसर-की! 1000 पन्नों की केस डायरी पेश, श्वेता गुप्ता...
दिल्ली/NCR

एक दिन पहले झमाझम बारिश, आज भी छाए काले बादल, बारिश के आसार… जानिए दिल्ली के मौसम का ताजा अपडेट

देश के कई राज्यों में बारिश का कहर जारी है. अब दिल्ली में भी मानसून का असर दिखना शुरू हो गया है. बुधवार शाम से शुरू हुई बारिश रुक-रुक कर अगले दिन यानी गुरुवार तक जारी रही. इस दौरान दिल्ली के कई इलाकों में लोगों को जलभराव और ट्रैफिक जाम जैसी समस्या का सामना करना पड़ा. मौसम विभाग ने अगले 6 दिनों के लिए दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद जताई है. वहीं, आज यानी गुरुवार को आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट का जारी किया है.

दिल्ली-NCR में बुधवार शाम हुई बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया है. तापमान में भारी गिरावट भी दर्ज की है. गुरुवार को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो कि मौसम के औसत तापमान से 4.3 डिग्री कम है. मौसम विभाग ने गुरुवार को भी बारिश और दिन भर काले बादल छाएं रहने का उम्मीद जताई है. आईएमडी के अनुसार, दिल्ली-NCR में 16 जुलाई तक लगातार आसमान में काले बादल छाए रहेंगे.

दिल्ली में बारिश का अलर्ट

इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है. शुक्रवार और शनिवार को भी बारिश का अनुमान है. इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. रविवार को भी दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है. सोमवार को भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, मंगलवार और बुधवार को गरज चमक के बारिश की संभावना है.

AQI का स्तर हुआ कम

दिल्ली में बुधवार को हुई बारिश के बाद गुरुवार को सुबह साढ़े आठ बजे हवा में नमी का स्तर 100 प्रतिशत दर्ज किया गया. बारिश के चलते प्रदूषण के स्तर में गिरावट दर्ज की गई है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 63 रहा , जो कि संतोषजनक श्रेणी में आता है. बारिश के बाद दिल्ली में गुरुवार को जगह-जगह जलजमाव और जाम की स्थिति देखी गई है.

Related Articles

Back to top button