ब्रेकिंग
Gariaband Crime News: गरियाबंद में गांजा तस्करी का अनोखा मामला, मां-बेटे को 18 किलो गांजे के साथ पुल... Thane District News: आदिवासी आश्रम स्कूल के छात्र की मौत पर आक्रोश, परिजनों और संगठनों ने किया प्रदर... Durg Police Action: ठाणे के अपार्टमेंट में चल रहा था रेड्डी अन्ना और फेयरप्ले ऐप का खेल, छत्तीसगढ़ प... Balrampur Development News: डिप्टी सीएम अरुण साव ने 157 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भ... Balrampur News: विजयनगर स्कूल में मधुमक्खियों के हमले से घायल 12 बच्चों के लिए 3 लाख रुपये की सहायता... Magarlod Police Action: मेघा गांव में पेट्रोल पंप और बाइक फूंकने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में हुआ... Dhamtari Extortion Case: नहरनाका चौक पर वाहनों को रोककर पैसे लेने का मामला, खनिज अधिकारी ने दिए जांच... Bilaspur Crime News: गरबा ड्रेस पहनकर सिगरेट पीने और पिस्तौल दिखाने वाली युवतियों समेत 9 आरोपी गिरफ्... Women T20 Series Raipur: रायपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच, जानिए टिकट दरें, श्रेणियां और प... Mahasamund Crime News: ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.80 करोड़ का गांजा जब्...
देश

Coronavirus Update: लालू प्रसाद की बढ़ी मुश्किलें, राजद सुप्रीमो के वार्ड के बगल में कोरोना मरीज का इलाज facebooktwitterwhatsappe-mailaffiliates

रांची। Coronavirus Update राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज मिलने के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दरअसल, लालू प्रसाद रिम्स के जिस पेइंग वार्ड में इलाज करा रहे हैं, उस भवन के बगल के ट्रामा सेंटर में कोरोना संक्रमित मरीज का इलाज चल रहा है। इसके अलावा लालू प्रसाद जिस भवन में रह रहे हैं। उसी भवन के तीसरे माले पर आइसोलेशन वार्ड भी बनाया गया है। जहां पर करोना के करीब 18 संदिग्ध मरीजों का इलाज चल रहा है।

इस वार्ड को लेकर विधानसभा में विपक्षियों ने मुद्दा उठाया था और कहा था कि लालू के वार्ड के तीसरे तल्ले पर आइसोलेशन वार्ड बनाना कहां तक सुरक्षित है। यही नहीं लालू वाले भवन के पांचवें तल्ले के 18 कमरों में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज का इलाज करने वाले चिकित्सक व नर्स सहित अन्य कर्मियों के रहने की व्यवस्था की गई हैं। ऐसे में पहले तल्ले पर रहने वाले लालू प्रसाद यादव तक कोरोना वायरस के पहुंचने की संभावना बढ़ गई है।

लालू प्रसाद यादव को 15 से ज्यादा बीमारियां है। उन्हें शुगर, हाई ब्लड प्रेशर और हृदय रोग संबंधित बीमारी है। जिसका इलाज रिम्स में चल रहा है। कोरोना वायरस से बचने के लिए उनकी ओर से एहतियात तो जरूर बरता जा रहा है। पर अब तक इस बात को लेकर उन्हें और उनके समर्थकों को तसल्ली थी कि राज्य में कोई भी कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज नहीं मिला है। लेकिन एक महिला के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद उनके और उनके समर्थकों की बेचैनी जरूर बढ़ गयी।

हालांकि संक्रमित महिला का इलाज रिम्स के ट्रामा सेंटर में किया जा रहा है और एहतियात के तौर पर ट्रामा सेंटर और लालू यादव के रहने वाले पेइंग वार्ड को जोड़ने के लिए बानी गैलरी को बंद कर दिया गया है। इस पर रिम्स निदेशक डीके सिंह का कहना है कि लालू प्रसाद को कोरोना वायरस के संक्रमण का कोई खतरा नहीं है। बचाव के लिए पूरी एहतियात बरती जा रही है।

Related Articles

Back to top button