ब्रेकिंग
जबलपुर में देशभक्ति का अनूठा जुनून: उफनती नर्मदा नदी में एक हाथ में तिरंगा थामकर 7 किमी तैरे तैराक, ... मध्य प्रदेश के धार का प्रसिद्ध 'बाग प्रिंट' पहुंचा राष्ट्रपति भवन, 'एट होम' समारोह की बढ़ाएगा शोभा बालाघाट के आदिवासी गांवों में रहस्यमयी बीमारी और मलेरिया का कहर: डेढ़ माह में मासूमों की मौत, स्कूल ... जब क्लास में 'गुरुजी' बने गुना कलेक्टर: किशोर कन्याल ने ब्लैकबोर्ड पर बच्चों को पढ़ाया पाठ, सिखाया '... इंदौर: नगर निगम ARO जितेंद्र पांडे के ठिकानों पर लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 31 साल की नौकरी में बना... एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की तारीखें घोषित: 17 फरवरी से 12वीं और 24 फरवरी से 10वीं के एग्ज... जबलपुर रेल मंडल का टिकट चेकिंग दस्ता फुल एक्शन मोड में, 4 महीने में वसूला 28 करोड़ का रिकॉर्ड जुर्मा... लखनऊ में सनसनीखेज वारदात: जानकीपुरम में पत्नी ने लोहे के तवे से वार कर ली पति की जान, 5 साल से चल रह... महाराष्ट्र की आश्रमशालाओं में 2 साल के भीतर 584 छात्रों की मौत, सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे... भारी विरोध के बाद झुकी बार काउंसिल ऑफ इंडिया: NALSAR छात्रों के एनरोलमेंट पर रोक का आदेश BCI ने लिया...
पंजाब

जिला प्रशासन ने जारी किया Google Form, लोगों को मिलेगा खूब फायदा

अमृतसर : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आदेशों के तहत जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। हाल ही में जिला प्रशासन अमृतसर ने पंजाब के मुख्यमंत्री के आदेशों और डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी के नेतृत्व में 41 शहरी सड़कों को विभिन्न वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा गोद लिया गया है। इस पहल को और आगे बढ़ाते हुए जिला प्रशासन ने अब एक गूगल फॉर्म भी जारी किया है, जिसके माध्यम से जनता से सेवाओं और सड़कों से संबंधित शिकायतें और सुझाव एकत्र किए जाएंगे।

इसकी जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने बताया कि इस गूगल फॉर्म के जरिए नागरिक अपने इलाके का नाम, सड़कों की स्थिति, जलभराव की समस्या, बंद स्ट्रीट लाइटें, फुटपाथ से जुड़ी दिक्कतें आदि रिपोर्ट कर सकते हैं। विशेष बात यह है कि इन सभी शिकायतों की निगरानी स्वयं डिप्टी कमिश्नर अमृतसर द्वारा प्रतिदिन की जाएगी। डिप्टी कमिश्नर ने लोगों से अपील की कि वे इस डिजिटल प्लेटफार्म का लाभ उठाएं और सड़कों को और अधिक सुरक्षित, स्वच्छ और सुंदर बनाने में प्रशासन का सहयोग करें।

Related Articles

Back to top button