ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...
उत्तरप्रदेश

लखनऊ: 15 करोड़ का कर्ज, बेटी को डायबिटीज और रिटायर्ड दारोगा की धमकियां; कारोबारी शाहजेब सुसाइड ने क्यों की हत्या?

लखनऊ के गुडंबा के टेढ़ी पुलिया स्थित सैनिक प्लाजा में रीयल एस्टेट कारोबारी शाहजेब शकील की आत्महत्या के मामले में शुक्रवार को रिटायर्ड दारोगा एलके तोमर सहित 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. आरोप है कि इन लोगों ने शाहजेब को धमकियां दीं, वसूली की, मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और आत्महत्या के लिए उकसाया. एलके तोमर पर आठ बीघा जमीन के लिए पैसे लेकर हड़पने और रजिस्ट्री किसी और के नाम कराने का गंभीर आरोप है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

एसीपी गाजीपुर अनिंद्य विक्रम सिंह के मुताबिक, शाहजेब के भाई शाहनवाज शकील ने गुडंबा थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है. शाहनवाज ने बताया कि शाहजेब ने आत्महत्या से पहले बनाए गए वीडियो में रिटायर्ड दारोगा एलके तोमर, एके सिंह, संजय तिवारी और मोहम्मद अफजल इकराम को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया था. इसके अलावा रवि शंकर सिंह, गीता अवस्थी, वीके सिंह, अस्थे अवस्थी, इमरान अहमद और मोहम्मद अरशद पर बार-बार घर आकर पैसे की वसूली करने, धमकियां देने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है.

15 करोड़ के कर्ज और मानसिक तनाव का दबाव

भाई शाहनवाज के अनुसार शाहजेब ने बाराबंकी में किसान पथ के पास आठ बीघा जमीन पर साइट डेवलप की थी, लेकिन लैंड यूज न बदल पाने के कारण वह खरीदारों को कब्जा नहीं दे सके. इससे उन पर पैसे वापस करने का दबाव बढ़ता गया. शाहजेब ने वीडियो में बताया कि वह 15 करोड़ रुपये के कर्ज में डूबे थे और अपनी डायबिटीज से पीड़ित बेटी के लिए इंसुलिन तक नहीं खरीद पा रहे थे. उन्होंने आरोप लगाया कि एलके तोमर और अन्य लोग बार-बार घर आकर गाली-गलौज और धमकियां देते थे. 30 जून को भी कुछ लोग उनके घर वसूली के लिए आए थे, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है.

फेसबुक लाइव में लगाई थी मदद की गुहार

शाहजेब ने 9 जुलाई को अपने सैनिक प्लाजा स्थित ऑफिस में गार्ड की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली थी. आत्महत्या से पहले उन्होंने दो वीडियो बनाकर फेसबुक पर अपलोड किए, जिनमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उद्योगपति मुकेश अंबानी, गौतम अडानी और कई फिल्मी हस्तियों से अपने परिवार के लिए 25-30 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद की गुहार लगाई. वीडियो में उन्होंने अपनी बेटी की बीमारी और कर्ज के दबाव से टूटने की बात कही.

गुडंबा थाना प्रभारी प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शाहजेब के मोबाइल को कब्जे में लेकर उसकी डिटेल खंगाली जा रही है ताकि प्रताड़ना और लेनदेन से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा सकें. पुलिस पहले पीड़ित पक्ष और फिर आरोपियों के बयान दर्ज करेगी. सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी. प्रारंभिक जांच में कर्ज और मानसिक तनाव को आत्महत्या का प्रमुख कारण माना जा रहा है.

शाहनवाज ने बताया कि आरोपियों ने शाहजेब को झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी थी. कई बार घर पर आकर अभद्रता की गई, जिससे शाहजेब पूरी तरह टूट गए थे. परिवार का कहना है कि अगर समय पर मदद मिलती, तो शायद यह कदम न उठता. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं.

Related Articles

Back to top button