ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने... दिल्ली सरकार ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लॉन्च की 'EHSAAS 2026' पॉलिसी, मुख्यमंत्री रेखा ग... मलेशिया के इपोह में भारत और मलेशिया की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 'हरिमाउ शक्ति-6' शुरू, दोनो... गुटबाजी से जूझ रही पंजाब कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, राजपुरा से दो बार के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज भा... दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, डीटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 100 नई इलेक्ट्... खरगोन के बड़वाह से भाजपा विधायक सचिन बिरला का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, बिना अनुशंसा खनन अनुमति न द... झारखंड के सिमडेगा में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ रची गई साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने एक आरोप... नोएडा के सेक्टर-50 स्थित पॉश सोसायटी में करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने वैगनआर कार और फर्जी न... कानपुर में टैक्स चोरी के खिलाफ राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, पान मसाला फर्म पर छापेमारी के बाद मौ... आगरा में निर्वाचन आयोग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, पांच मंडलों के आला अधिकारियों के साथ चुनावी तैयार...
देश

तमिलनाडु में पुलिस हिरासत में सिक्योरिटी गार्ड की मौत के मामले में एक्शन, CBI जांच का आदेश

तमिलनाडु के सिवगंगई जिले में एक मंदिर के सुरक्षा गार्ड बी अजीत कुमार की कथित पुलिस हिरासत में मौत के मामले की जांच अब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) करेगी. राज्य सरकार द्वारा मामला सीबीआई को सौंपे जाने के बाद, एजेंसी ने भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 103 के तहत केस दर्ज कर जांच की शुरुआत कर दी है.

यह मामला पहले थिरुपुवनम पुलिस थाने में FIR संख्या 303/2025 के तहत दर्ज किया गया था. अब यह मामला राष्ट्रीय जांच एजेंसी की निगरानी में चला गया है, जिससे राज्य स्तर पर उठ रही निष्पक्षता की मांगों को लेकर कुछ राहत की उम्मीद की जा रही है.

27 वर्षीय अजीत कुमार को 29 जून को एक महिला आगंतुक द्वारा उसकी कार से गहने चोरी करने के आरोप के बाद पुलिस ने हिरासत में लिया था. वह मदापुरम मंदिर में सुरक्षाकर्मी के रूप में तैनात था. हिरासत के कुछ ही समय बाद उसकी मौत हो गई.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकने वाले हुए थे खुलासे

मदुरै के सरकारी राजाजी अस्पताल में 29 जून को किए गए पोस्टमॉर्टम में चौंकाने वाले खुलासे हुए. रिपोर्ट में अजीत के शरीर पर 44 से अधिक बाहरी और कई अंदरूनी चोटों के निशान पाए गए. माथे से लेकर नितंबों तक, हाथ, घुटनों और पैरों पर खरोंच और गहरे घावों के साथ शरीर के लगभग सभी हिस्सों पर चोटों के स्पष्ट संकेत मिले.

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, दाहिने हाथ की कलाई पर 3 सेंटीमीटर लंबा रेखीय निशान था और तीन पुराने निशान “सिगरेट से जलाए जाने जैसे” पाए गए। मस्तिष्क में सबड्यूरल और सबएराक्नॉइड रक्तस्राव के अलावा, पेट और फेफड़ों में भी खून के थक्के मिले, जो संभावित यातना की ओर संकेत करते हैं. हालांकि रिपोर्ट में मौत के स्पष्ट कारण का उल्लेख नहीं किया गया है, लेकिन गंभीर मारपीट के साक्ष्य सामने आए हैं.

पुलिस हिरासत में मारपीट का लगा था आरोप

रिपोर्ट में यह भी उल्लेख है कि पोस्टमॉर्टम में 18 घंटे से अधिक की देरी हुई, जिससे मामले के प्रबंधन पर सवाल उठे हैं. अजीत की मां बी मालती ने आरोप लगाया था कि हिरासत में मिलने के दौरान अजीत कांप रहा था और शर्टलेस था. इस मामले में अजीत के छोटे भाई नवीन कुमार ने भी आरोप लगाया है कि पूछताछ के दौरान उसे पुलिस ने पीटा था, जिससे उसके पैरों में सूजन और तेज दर्द है, वर्तमान में वह मदुरै के सरकारी अस्पताल में भर्ती है.

विपक्षी दलों और आम नागरिकों के विरोध के बीच मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मामले की सीबीआई जांच के आदेश दिए. अभिनेता-राजनेता विजय ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात कर संवेदना प्रकट की और न्याय की मांग की थी अब तक इस मामले में पांच पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है और आगे की जांच सीबीआई करेगी.

Related Articles

Back to top button