ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी
उत्तरप्रदेश

केस वापस लो… गर्भवती पत्नी नहीं मानी, गुस्से में पति ने उठाया चाकू और कर दिया हमला

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के आदर्श नगर हबुडा बस्ती क्षेत्र से एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक आठ महीने की गर्भवती महिला यामनी को उसके ही पति ने चाकू मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया. दरअसल, महिला ने अपने पति को शराब पीने से रोका था और पहले एक मुकदमा दर्ज कराया था, जिसे उसने वापस लेने से मना कर दिया था. इस बात से गुस्साए पति ने पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई.

पीड़ित महिला का इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अब इस मामले में महिला ने अपने पति के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल संज्ञान लिया और जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि पीड़िता की शादी आठ महीने पहले एक प्रेम संबंध के बाद हुई थी. दोनों ने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर लव मैरिज की थी, लेकिन शादी के बाद से ही रिश्ते में दरार आने लगी थी.

पति ने पत्नी पर किया चाकू से हमला

पीड़िता ने कुछ समय पहले पति के खिलाफ मारपीट और प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया था. उसी मुकदमे को वापस लेने के लिए पति लगातार दबाव बना रहा था. जब महिला ने मुकदमा वापस लेने से इनकार कर दिया, तो शराब के नशे की हालत में आरोपी ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया. घटना के वक्त महिला अकेली थी. हमला इतना भीषण था कि महिला के चेहरे पर कई गहरे घाव आए हैं.

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

सूत्रों के मुताबिक, पीड़िता के मायके वालों ने लव मैरिज के चलते पहले ही उससे सारे रिश्ते तोड़ लिए थे. अब इस घटना के बाद भी उन्होंने किसी तरह की मदद करने से इनकार कर दिया है. अकेली महिला अपनी जान और अजन्मे बच्चे की सलामती के लिए अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच लड़ रही है. पुलिस का कहना है कि मामला संवेदनशील है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं. महिला की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं.

इस घटना ने एक बार फिर महिलाओं के प्रति घरेलू हिंसा, नशे की लत और न्याय प्रणाली को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Related Articles

Back to top button