ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के इंदौर में दहला देने वाला डबल मर्डर: कालानी नगर में पिता और बेटी की हत्या के मामले में... बिहार के बेगूसराय में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला: चोरी-छिपे मिलने आए प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों न... दिल्ली में आयोजित 'शब्द कीर्तन' कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुरु नानक देव जी ... उत्तर प्रदेश के बागपत में सरेराह क्रूरता की हदें पार: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के बाहर आ... न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में... रणबीर कपूर और यश स्टारर बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान के रूप में नजर आएंगे सनी देओल, मेकर्स ने... बांग्लादेश के प्रमुख परिधान उद्योग पर मंडराया गंभीर संकट: महज अठारह दिनों में चार हजार करोड़ रुपये क... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का दिखा बड़ा असर: भारत के सोने के आयात में 40 फीसदी की भारी गिरावट... WhatsApp Web का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान: गृह मंत्रालय के तहत आने वाले I4C ने जारी की गंभीर... कार्तिक पूर्णिमा 2026 पर ओडिशा में मनाई जाती है अनूठी 'बोइता बंदाना' परंपरा: नदियों और समुद्र तटों प...
उत्तरप्रदेश

मैंने अपनी मर्जी से इस्लाम कबूला है… मुस्लिम लड़के से इश्क के बाद लड़की ने बनाया वीडियो, खोले ये राज

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के थाना डिलारी क्षेत्र से एक प्रेमी युगल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में युवती ने स्पष्ट शब्दों में कह रही है कि वह अपनी मर्जी से नासिम नाम के युवक के साथ आई है और उसने इस्लाम धर्म स्वीकार कर लिया है. युवती ने यह भी बताया कि उसके परिजन उसकी जबरन शादी एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति से करवाना चाहते थे, जिससे वह खुश नहीं थी. वीडियो में युवती ने पुलिस प्रशासन से अपील की है कि उसके प्रेमी नासिम या उसके परिवार वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई न की जाए. उसने कहा कि वह बालिग है और अपने फैसले खुद ले सकती है.

मुरादाबाद जिले के डिलारी थाना क्षेत्र के ग्राम मुस्तफापुर बड़ेडा की एक युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपना नाम तनीषा कुमारी, पिता का नाम श्री ब्रह्मपाल सिंह, तथा माता का नाम श्रीमती नीला देवी बता रही है. युवती का कहना है कि वह अपनी मर्जी से अपने गांव के युवक नाजिम के साथ गई है और उससे विवाह कर रही है. उसने स्वयं इस्लाम धर्म कबूल किया है और स्पष्ट किया है कि उस पर किसी प्रकार का दबाव, टॉर्चर या अपहरण नहीं हुआ है.

परिजनों ने लगाया ये आरोप

युवती के परिवार वालों का आरोप है कि उस पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डाला गया है, लेकिन युवती ने इन आरोपों को नकारा है. युवती के परिजनों ने थाना डिलारी में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें उसकी उम्र 22 वर्ष बताई गई है. परिजनों का आरोप है कि लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाया गया है. इस पूरे मामले के सामने आने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाने में पहुंचकर हंगामा किया और इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने युवती की गुमशुदगी दर्ज कर ली है और उसकी तलाश जारी है.

पुलिस गहनता से कर रही जांच

एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. पुलिस वीडियो की सत्यता और युवती की लोकेशन की जांच कर रही है. मामला संवेदनशील है और इसे गंभीरता से लिया जा रहा है. मुरादाबाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है. युवती के परिजनों द्वारा डिलारी थाने में तहरीर दी गई थी, जिसमें बताया गया कि उनकी लगभग 22 वर्षीय पुत्री मुरादाबाद स्टेशन से लापता हो गई है. पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है और युवती की बरामदगी के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. सभी पहलुओं पर निष्पक्ष जांच की जा रही है और सच्चाई सामने आने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी.

Related Articles

Back to top button