विवादों से घिरी सलमान खान की दबंग 3, क्या अब नहीं हो पाएगी रिलीज ?

बॉलीवुड दबंग सलमान खान इन दिनों बिग बॉस को होस्ट करने के साथ-साथ अपनी अपकमिंग फिल्म दबंग 3 के चलते चर्चा में हैं। लेकिन फिल्म को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है कि, जिसके चलते इस फिल्म को सर्टिफिकेट नही दिए जाने की मांग की जा रही है।
दरअसल, हिंदू जनजागृति समिति ने कहा कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन को फिल्म को सर्टिफिकेट नहीं देना चाहिए, समिति ने कहा कि फिल्म के टाइटल सॉन्ग हुड-हुड दबंग पर हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया गया है। हिंदू जनजगृति समिति के महाराष्ट्र और झारखंड के आयोजक सुनील घंवात ने कहा, फिल्म दबंग के गाने में ऋषियों को सलमान खान के साथ आपत्तिजनक तरीके से डांस करते दिखाया गया है। इससे हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है सलमान खान ने जिस तरह से ऋषियों को नीचा दिखाया है, क्या वह मुल्ला-मौलवी या फादर-बिशप को इसी तरह नाचते हुए दिखाने की हिम्मत करेंगे?
फिल्म दबंग के इस गाने में सलमान खान नदी के किनारे ऋषियों के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं और इसके अलावा वह तीन लोगों से आशीर्वाद भी लेते हैं जिन्होंने शिव-विष्णु और ब्रह्मा की ड्रेस पहनी हुई थी। बॉलीवुड में सलमान खान की फिल्म दबंग का यह तीसरा पार्ट है, इस पहले फिल्म के दोनों पार्ट सुपरहिट हुए थे। फिल्म दबंग 3, 20 दिसंबर 2019 को रिलीज होगी। जिसका फैंस को भी बेसब्री से इंतजार है, इस विवाद के बाद क्या अब ये फिल्म रिलीज हो पाएगी या नही ये तो वक्त ही बताएगी।





