ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
मनोरंजन

BB13: इस टास्क के दौरान बुरी तरह से घायल हुईं देवोलीना, क्या अब शो में नहीं आएंगी नजर ?

बिग बॉस घर में इन दिनों बहुत कुछ दिलचस्प देखने को मिल रहा है। जहां कई दिलचस्प टास्क के दौरान कंटेस्टेंट के बीच हंसी के फुहारे शूट रहे हैं, वहीं कई कंटेस्टेंट में जबरदस्त झगड़ा देखने को मिल रहा है।

जैसे कि, शो में आए दिन कंटेस्टेंट को कोई ना कोई टास्क दिया जाता है, और इसी टास्क के आधार पर नॉमिनेश की लिस्ट तैयार होती है। वहीं शो में ऐसे ही एक टास्क के दौरान कंटेस्टेंट देवोलीना भट्टाचार्य घायल हो चुकीं हैं। जी हां, मिली जानकारी के मुताबिक देवोलीना को लगी चोट इतनी गहरी थी कि डॉक्टर को बुलाना जरुरी हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक एक टास्क के दौरान देवोलीना को तेज चोट लग गई जिसके कारण उनके लिए नानावटी अस्पताल से डॉक्टर को बुलाना पड़ा। आपको बता दें कि देवोलीना पहले से ही बैक इश्यू से जूझ रही हैं क्योंकि इस साल जनवरी के महीने में उनकी बैक सर्जरी भी हुई थी।

वहीं सामने आई खबर के मुताबिक चोट लगने के बाद जांच के लिए नानावटी अस्पताल के डॉक्टर अभिषेक मिहिर बपत से संपर्क किया गया और रिपोर्ट में डॉक्टर ने कहा कि, ”शो से उन्हें देवोलीना के चेकअप के लिए संपर्क किया गया था और डॉक्टर ने यह भी कहा है कि मेकर्स को ज्यादा तकलीफ होने पर कॉल करने के लिए कहा था, लेकिन इसके बाद वहां से कोई कॉल नहीं आया, तो संभवतः उनकी तबीयत अब ठीक हो गई होगी” लेकिन, अब तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि चोट किस टास्क और कहां लगी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button