ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
खेल

वेस्टइंडीज के इस पूर्व दिग्गज का मानना भारतीय तेज गेंदबाजों ने विश्व क्रिकेट को बनाया रोमांचक

लखनऊ : वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर फिल सिमन्स ने कहा कि वर्तमान भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण ने विश्व क्रिकेट को रोमांचक बना दिया है। भारतीय तेज गेंदबाजों ने जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति के बावजूद बांग्लादेश के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन किया। जिससे टीम ने यह सीरीज आसानी से 2-0 से जीती। बुमराह की वापसी के बाद आक्रमण अधिक प्रभावशाली हो जाएगा। इन दो मैचों में बांग्लादेश के बल्लेबाज इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी और उमेश यादव का सामना नहीं कर पाये। सिमन्स वेस्टइंडीज की उस टीम का हिस्सा थे जिसकी एक समय तूती बोलती थी।

ईएसपीएन क्रिकइन्फो के अनुसार उन्होंने कहा, ‘‘मैं यह नहीं कह सकता कि यह कितने समय पहले की बात है, लेकिन जब मैं पहली बार यहां आया था तो तब मदनलाल गेंदबाजी का आगाज करते थे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अब आपके पास ऐसे गेंदबाज हैं जो 90 मील प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं और आपका मुख्य तेज गेंदबाज (बुमराह) चोटिल है। उसे अभी वापसी करनी है। यह विश्व क्रिकेट के लिये रोमांचक है।’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button