ब्रेकिंग
भारत और चेक गणराज्य के रक्षा संबंधों को नई मजबूती: सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ के आधिकारिक दौरे से सैन... तेलंगाना हाईकोर्ट का स्पष्ट फैसला: सिर्फ लंबे समय तक अलग रहने और शादी टूटने भर से नहीं मिल जाता कानू... अरुणाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर ईटानगर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह: कहा- केंद्र की योजनाओं से चीन... भारत और नेपाल के बीच रेल कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: भगवान राम की नगरी अयोध्या और माता सीता के धाम... भागलपुर में अनोखा और हैरान करने वाला मामला: प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी संग भागी बेटी से नाराज पिता ... गोरखपुर में PDA रथयात्रा के दौरान किशोर की मौत का मामला गरमाया: सीएम योगी के आश्वासन के बीच सपा ने प... बिहार के मोतिहारी में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना: ग्राम कचहरी के सरपंच पर दो नाबालिग लड़कों ... उत्तर प्रदेश के जालौन में दर्दनाक हादसा: उरई के शांतिनगर मोहल्ले में खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर में... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले एनडीए में शुरू हुई सीटों की खींचतान: आजमगढ़ की अतरौलिया समेत 4 सीटो... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी ने कसी कमर: 'इंडिया' गठबंधन में सीट बंटवारे पर बातची...
मनोरंजन

आलिया-रणबीर की शादी को लेकर दीपिका ने खुलासा कर कहा- ‘ये भी जल्द शादी करने…

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट बेहद अच्छी दोस्त हैं। हाल ही में दीपिका ने आलिया की शादी को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया है। तो आइए आपको बताएं आखिर दीपिका ने आलिया की शादी को लेकर ऐसा क्या कहा जिसके बाद आलिया ने भी दिया पलट जवाब।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह वाकया तब हुआ, जब आलिया, दीपिका पादुकोण, विजय देवेरकोंडा और आयुष्मान खुराना हालिया फिल्मों पर चर्चा करने के लिए एकत्र हुए थे। फिल्मी साथियों के साथ इंटरव्यू के दौरान जब देवेरकोंडा से पूछा गया कि वह भारतीय सिनेमा के किन सितारों से सलाह लेना चाहेंगे। इस प्रश्न का जवाब देते हुए विजय ने ये भी कहा, ‘बिना शर्म किए मैं कह सकता हूं कि यहां टेबल पर बैठे कुछ लोग मेरे क्रश थे, इनमें से कुछ से मैं प्यार करने लगा था। जैसे कि ये दोनों (दीपिका और आलिया) लेकिन इनकी (दीपिका) शादी हो गई’

इस पर दीपिका ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘ये (आलिया) भी जल्द शादी करने जा रही है’ इस पर आलिया ने फुसफुसाते हुए दीपिका से कहा, ‘माफ कीजिए, आप ये ऐलान क्यों कर रही हैं?’ इस पर दीपिका ने स्पष्ट किया कि उन्होंने बस मजाक में कहा, और यह कहकर वह हंस पड़ीं। वर्कफ्रंट के बारे में बात करें तो आलिया भट्ट इन दिनों अपने पापा महेश भट्ट की फिल्म ‘सड़क-2’ की शूटिंग में बिजी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button