ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह... भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जांच आयोग ने सौंपी अंतरिम रिपोर्ट, बिहार सरकार का बड़ा फैसला 'हम सरकार को पागल कर देंगे'— रचनात्मक कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर ...
विदेश

हांगकांग में सुरंग फिर खुली, विश्वविद्यालय परिसर में पुलिस की घेराबंदी खत्म होने की ओर

हांगकांग की एक प्रमुख सुरंग बुधवार को खुल गई। नजदीक के विश्वविद्यालय में हफ्तेभर से जारी पुलिस की घेराबंदी लगभग खत्म होने वाली है जिसके साथ ही चीन के क्षेत्र में लंबे समय से जारी सरकार विरोधी प्रदर्शनों का हिंसक अध्याय समाप्त हो रहा है।

हांगकांग को बाकी के शहरों से जोड़ने वाली क्रॉस हार्बर सुरंग दो हफ्ते से बंद थी। प्रदर्शनकारियों ने इसके प्रवेश मार्ग को मलबे से भर दिया था और इसे बंद कर दिया था। यही नहीं बल्कि उन्होंने पुलिस के साथ झड़प के दौरान टोल बूथों को आग लगा दी थी।

विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष मिरांडा लोउ ने कहा कि तलाशी दलों ने हांगकांग पॉलीटेक्निक परिसर में लगातार दूसरे दिन खोजबीन की लेकिन उन्हें वहां किसी भी प्रदर्शनकारी के मौजूद होने का कोई प्रमाण नहीं मिला। मंगलवार को एक युवती बहुत ही कमजोर हालत में वहां मिली थी।

लोउ ने संवाददताओं को बताया कि विश्वविद्यालय के अधिकारी पुलिस को यह फैसला करने देंगे कि वह जांच करने के लिए परिसर में दाखिल होना चाहते हैं या नहीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह घेराबंदी खत्म हो जाएगी। हालांकि पुलिस की ओर से इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं आई है।

परिसर कचरे से पटा हुआ है। पुलिस का कहना है कि कचरे में विस्फोटकों समेत खतरनाक सामग्री भी है। रविवार को लोकतंत्र समर्थक नेताओं की स्थानीय चुनाव में जीत के साथ पुलिस के परिसर से लौट जाने की मांग उठने लगी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button