ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें
विदेश

मेक्सिको के मादक पदार्थ गिरोहों को ‘आतंकवादी समूह’ में शामिल करेंगे ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को ऑनलाइन प्रकाशित एक साक्षात्कार में कहा कि वह मेक्सिको के मादक पदार्थ तस्कर गिरोहों को आतंकवादी समूह करार देने की योजना बना रहे हैं।

ट्रंप का यह कदम ऐसे समय सामने आया है जब उत्तर मेक्सिको में गोलीबारी की घटना में मोरमोन समुदाय की नौ महिलाओं और बच्चों के मारे जाने के बाद ट्रंप ने नवंबर की शुरुआत में इन तस्कर गिरोहों के खिलाफ ‘‘युद्ध’’ का आह्वान किया था। पीड़ितों के पास अमेरिका और मेक्सिको की दोहरी नागरिकता थी।

कंजर्वेटिव मीडियाकर्मी बिल ओरीली ने साक्षात्कार में ट्रंप से पूछा, ‘‘क्या आप मेक्सिको के मादक पदार्थ तस्कर गिरोहों को आतंकवादी समूह करार देने जा रहे हैं और उन पर ड्रोन से हमले करना चाहते हैं।

इस पर ट्रंप ने कहा, ‘मैं यह नहीं बताने वाला कि मैं क्या करने जा रहा हूं लेकिन उन्हें (आतंकवादी समूह) करार दिया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button