ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...
गुजरात

‘गुजमार्ग’ APP पर सड़क-पुल से जुड़ीं 99.66% शिकायतों का तत्काल समाधान, 10 हजार से ज्यादा लोग जुड़े

गुजरात में वर्तमान मानसून सीजन के चलते क्षतिग्रस्त हुई सड़कों को फिर मोटरेबल करने के लिए राज्य सरकार ने प्रो-एक्टिव अप्रोच अपनाया है. मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने इन सभी क्षतिग्रस्त सड़कों को शीघ्र ही ठीक करने के लिए सड़क एवं भवन विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर सभी कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के सख्त निर्देश दिए हैं. वर्तमान में यह कार्य पूरे राज्य में युद्धस्तर पर चल रहे हैं.

सड़क एवं भवन विभाग के अंतर्गत कार्यरत गुजमार्ग एप्लीकेशन पर अब तक पूरे राज्य से कुल 10 हजार से अधिक नागरिकों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है. इस एप्लीकेशन के जरिए नागरिकों द्वारा कुल 3632 शिकायतें दर्ज कराई गई हैं, जिनमें से 99.66 फीसदी के साथ 3620 शिकायतों का सकारात्मक समाधान किया जा चुका है, जबकि शेष 7 शिकायतों पर कार्य प्रगति पर है.

क्षतिग्रस्त सड़क-पुल की सूचना देने की अपील

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में सड़कों पर बने गड्ढों, क्षतिग्रस्त पुलों और अन्य बुनियादी ढांचा सुविधाओं से संबंधित समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के लिए विभाग की ओर से गुजमार्ग एप्लीकेशन कार्यरत किया गया है, जिस पर नागरिकों से उनके क्षेत्र की समस्याओं की सूचना देने का अनुरोध किया गया है.

क्या है गुजमार्ग एप्लीकेशन?

गुजमार्ग एप्लीकेशन मुख्य रूप से गुजरात राज्य सड़क एवं भवन विभाग की ओर से सड़कों की स्थिति, पुल और अन्य बुनियादी ढांचों से संबंधित शिकायतें दर्ज कराने के लिए विकसित किया गया एक एप्लीकेशन है. नागरिक इस एप्लीकेशन के जरिए सड़कों पर बने गड्ढों और क्षतिग्रस्त पुलों जैसी समस्याओं की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दे सकते हैं, ताकि इन समस्याओं का तत्काल समाधान किया जा सके.

गुजमार्ग एप का मकसद

गुजमार्ग एप्लीकेशन (Guj Marg Application) का मुख्य उद्देश्य गुजरात के नागरिकों को सड़कों, पुलों और अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित शिकायतों को सीधे सड़क एवं भवन विभाग तक पहुंचाने के लिए एक आसान प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है. जिसमें नागरिक अपने क्षेत्र में सड़कों की खराब स्थिति, गड्ढों, पुलों को नुकसान या अन्य ढांचागत समस्याओं के बारे में शिकायत दर्ज कर सकते हैं.

फोटो अपलोड करने की सुविधा

इस एप्लीकेशन में शिकायत के साथ फोटो भी अपलोड करने की सुविधा उपलब्ध है. जिसके आधार पर संबंधित अधिकारियों द्वारा शिकायतों पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाती है. इसके अलावा, नागरिक इस ऐप के माध्यम से दर्ज करवाई गई शिकायत की स्थिति (स्टेटस) जान सकते हैं. सड़क एवं भवन विभाग की विज्ञप्ति के अनुसार यह एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर प्लेटफॉर्म से डाउनलोड किया जा सकता है.

Related Articles

Back to top button