ब्रेकिंग
नरोत्तम मिश्रा को टिकट न मिलने पर कैलाश विजयवर्गीय की दो टूक, कहा- आशुतोष तिवारी भारी मतों से जीतेंग... दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर भाजपा में घमासान, समर्थकों का प्रदर्शन और पथराव MP Crime News: लवकुशनगर में 8वीं के छात्र के साथ कुकर्म, आरोपी सरकारी कर्मचारी सलाखों के पीछे मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे पर चढ़कर युवक ने कोतवाल को दी वर्दी उतरवाने की धमकी, वीडियो व... IND vs ENG: साउथैम्प्टन में टीम इंडिया की साख दांव पर, क्या नंबर 1 का ताज बचा पाएंगे रोहित? टीवी एक्टर रोहित चंदेल गिरफ्तार: नाबालिग का पीछा करने और मारपीट के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई स्पेन में जंगल की आग का तांडव: 12 लोगों की मौत, 23 लापता; यूरोप में भीषण गर्मी का कहर Sony RX10 V लॉन्च: 25x ऑप्टिकल ज़ूम और AI फीचर्स वाला दमदार कैमरा, जानें कीमत और खूबियां Shani Dev Puja: शनिवार को न करें ये काम, वरना झेलना पड़ सकता है शनिदेव का प्रकोप! झड़ते बालों से हैं परेशान? जिंक की कमी के लक्षणों को पहचानें और डाइट में शामिल करें ये चीजें
छत्तीसगढ़

सब इंजीनियर परीक्षा में हाईटेक नकल कांड… अंडरगारमेंट में स्पाई कैमरा, ईयरफोन वाली बाली और बाहर से मिल रहे उत्तर

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में आयोजित PWD सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा में रविवार को हाईटेक नकल का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जशपुर से आई महिला परीक्षार्थी अन्नू सूर्या ने अंडरगारमेंट में स्पाई कैमरा और कान की बाली में ईयरफोन छिपाकर परीक्षा में नकल करने की कोशिश की। बाहर बैठी उसकी छोटी बहन अनुराधा वॉकीटॉकी और टैबलेट से उसे उत्तर दे रही थी।

पूरा मामला तब सामने आया जब NSUI के पदाधिकारियों ने इस संदिग्ध गतिविधि को पकड़ा और केंद्राध्यक्ष को सूचित किया। जांच के बाद पुलिस ने दोनों बहनों को हिरासत में ले लिया है।

कैसे हुआ नकल का खुलासा
अन्नू सूर्या जशपुर से अपनी बहन के साथ कार में बिलासपुर आई थी। परीक्षा केंद्र के अंदर पहुंचने के बाद, बाहर बैठी अनुराधा ने टैबलेट और वॉकीटॉकी से नकल कराने का सेटअप तैयार किया। कार ड्राइवर को शक होने पर उसने अनुराधा को कार से उतार दिया और जानकारी NSUI के विकास सिंह को दे दी। अनुराधा फिर एक ऑटो से वहां पहुंच गई और ऑटो में बैठकर नकल कराने लगी। विकास सिंह ने मौके पर पहुंचकर उसे रंगे हाथ पकड़ा।
स्पाई गैजेट का इस्तेमाल
पुलिस जांच में अन्नू के अंडरगारमेंट में छिपाया गया स्पाई कैमरा और बाली में लगाया गया ईयरफोन बरामद हुआ। इनकी मदद से वह प्रश्न पत्र बाहर भेज रही थी और उत्तर सुनकर हल कर रही थी। पुलिस ने बताया कि अन्नू ने परीक्षा समाप्त होने से 15 मिनट पहले ही 100 प्रश्न हल कर लिए थे।
पुलिस की कार्रवाई और बयान
सीएसपी सिद्धार्थ बघेल ने बताया कि दोनों युवतियों से पूछताछ की जा रही है। उनके पास मिले उपकरणों की जांच की जा रही है। उनके खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
NSUI की मांग:
घटना के बाद NSUI प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय भी केंद्र पहुंचे और व्यापम परीक्षा की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की।

Related Articles

Back to top button