ब्रेकिंग
1984 सिख-विरोधी दंगों के दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन, तिहाड़ से... राजीव गांधी की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, सोनिया-राहुल और खरगे ने 'वीर भूमि' पर अर्पित किए ... 'वंदे मातरम्' पर सियासी घमासान: अमित शाह बोले- 2 छंद गाने का कांग्रेस का फैसला देश विरोधी, वेणुगोपाल... तेलंगाना के सिद्दिपेट में भीषण सड़क हादसा: 20 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की... उत्तराखंड में PMAY-U को मिली नई रफ्तार, दिसंबर तक 15 हजार परिवारों को मिलेगी पक्की छत प्रयागराज में भारी बारिश से हाहाकार: सड़कों पर भरा पानी, जलभराव पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त; DM और नग... हमीरपुर में फूड रेड के दौरान हड़कंप: SDM के कहने पर दुकानदार ने अपनी ही दुकान की मिठाई खाने से किया ... गोमतीनगर में दिल दहला देने वाला तिहरा हत्याकांड: पत्नी और बहन की हत्या के बाद मैनेजर ने की खुदकुशी दिल्ली मास्टर प्लान-2047 को केंद्र की मंजूरी: 40 लाख नए फ्लैट्स, नरेला एजुकेशन हब और मेट्रो विस्तार ... संसद में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर मतदान, राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
देश

कोरोना कर्मवीरों को लड़की ने इस अंदाज में कहा Thank You, वीडियो वायरल

कोरोना के खिलाफ इन दिनों पूरा देस एकजुट होकर जंग लड़ रहा है। जहां  देेश की जनता घरों में रहकर कोरोना को मात दे रही है वहीं देश के कुछ ऐसा योद्धा भी हैं जो इस अपना फर्ज निबाने केे लिए काम पर डटे हुए हैं। इन योद्धाओं में सबसे पहले नाम आता है डॉक्टरों का जो अपनी परवाह किए बिना मरीजों की देखभाल में जुटे हुए हैं और दूसरे योद्धा हैैं पुलिसकर्मी, सुरक्षा बल, ट्रैफिक पुलिस जो सड़कों पर इसलिए डटे हुए हैं ताकि बाकि लोग अपने घरों में सुरक्षित रहें। हालांकि कई लोग पुलिस की सख्ती से नाराज है पर सोचा जाए तो उनकी यह सख्ती हमारी जिंदगी को बचानेे के लिए ही है।

वहीं इस कड़ी में उन योद्धाओं के नाम भी शामिल हैं जो इन दिनों सराहनीय काम कर रहे हैंं वो हैैं सफाईकर्मी। सफाईकर्मी सड़कों से लेकर मोहल्लों और गलियों को सेनेटाइज कर रहे हैं ताकि संक्रमण दूसरों तक न पहुंचे। ऐसे में इन लोगों का हर कोई अपने तरीके से आभार जता रहा है। पीएम मोदी ने भी जनता कर्फ्यू के दिन देशवासियों से इन कोरोना वीरों के लिए तालियां बजाने की अपील की थी। वहीं कई ट्विटर यूजर्स अपनी क्रिएटिविटी दिखाकर इन कर्मवीरों को सलाम कर रहे हैं।

आकांक्षा भाटिया नाम की एक ट्विटर यूजर की पेेटिंग सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। आकांक्षा ने एक विडियो पोस्ट किया जिसमें उसने अपनी क्रिएटिविटी से THANK YOU में सभी कोरोना वीरों की झलकियां दिखाई हैं। आकांक्षा ने अपने THANK YOU वीडियो में T से नर्स, H से डॉक्टर, A और N से फूड डिलिवरी बॉय, K से मीडियाकर्मी, Y से सफाईकर्मी, O से सिविल सर्विस और U से मिलिट्री सर्विस करने वाले लोगों की छवि दिखाई है। आकांक्षा के इस वीडियों को काफी पंसद किया जा रहा है और कई लोग इसे रीट्वीट भी कर चुके हैं।

Related Articles

Back to top button