ब्रेकिंग
Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ... Japan MMX Mission to Mars: मंगल ग्रह के रहस्यों को उजागर करने के लिए जापान का अंतरिक्ष यान रवाना, फो... Global Protests: फ्रांस की सुलगती आग से तीन महाद्वीपों तक फैला भूचाल, दुनिया भर में विरोध प्रदर्शन Swavlamban 2026 Indian Navy: दिल्ली में होगा नौसेना के स्वदेशीकरण कार्यक्रम 'स्वावलंबन 2026' का आयोज... Ahmedabad Serial Blasts Case: सुप्रीम कोर्ट ने आतंकी मोहम्मद तनवीर की फांसी की सजा पर लगाई रोक, जेल ... Jamiat Ulema-e-Hind Delegation: रेस कोर्स मस्जिद और कब्रिस्तान के संरक्षण की मांग, किरेन रिजिजू से म...
देश

WHO ने फिर थपथपाई पीएम मोदी की पीठ, कोरोना के खिलाफ उठाए कदमों को बताया बेहतरीन

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पीठ थपथपाई है। WHO ने भारत में कोरोना संकट के बीच पीएम मोदी द्वारा उठाए कदमों की सराहना की और इसे बेहतरीन बताया। WHO के प्रमुख टी. ए. गेब्रेयेसस ने कहा कि जहां लॉकडाउन करके पीएम मोदी ने कोरोना के चैन को तेड़ने की कोशिश की वहीं इस दौरान उनके द्वारा गरीबों के लिए उठाए गए कदम सराहनीय हैं। WHO प्रमुख ने कहा कि गरीबों के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो आर्थिक राहत पैकेज का ऐलान किया है वो इस संकट की घड़ी में बेहद काम आएगा।

WHO ने कहा कि 80 करोड़ लोगों को खाने का मुफ्त राशन देने और अगले 3 महीनों के लिए गरीबों के लिए जो कदम भारत सरकार ने लिए हैं वो काफी अच्छे हैं। विश्व की कई सरकारों ने सामाजिक कल्याण के लिए कुछ अच्छे कदम उठाए और ये सुनिश्चित किया कि उन लोगों को खाने-पीने और दूसरी जरूरी वस्तुओं की दिक्कत न हो, ऐसे में पीएम मोदी ने भी अपनी जनता की सुविधाओं को ध्यान में रखा है ताकि उनको परेशानी न हो। बता दें कि इससे पहले भी WHO पीएम मोदी द्वारा जनता कर्फ्यू और लॉकडाउन की सराहना कर चुका है और कहा कि भारत के प्रधानमंत्री ने जल्द ही कोरोना के खिलाफ ऐक्शन प्लान बना लिया। 23-24 मार्च WHO ने उम्मीद जताई थी कि भारत कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई की अगुवाई करेगा और जल्द ही हालात पर काबू भी पा लेगा।

Related Articles

Back to top button