ब्रेकिंग
Balod News: कबीरधाम में भारतीय किसान संघ का उग्र प्रदर्शन, 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रैक्टरों से क... Chhattisgarh Industrial Fire: भिलाई की फैक्ट्री में कैमिकल ड्रम फटने से लगी आग, बाल-बाल बचे मजदूर Raipur News: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, प्रशासन ने पूरी की... Chhattisgarh News: तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर सीएम साय का बयान, 'सेवा ज्योति संकल्प' के त... Bastar Development News: सहकारिता मॉडल पर चर्चा के लिए बस्तर पहुंचे विभिन्न राज्यों के सहकारिता सचिव... Nana Patekar Demise: पद्म श्री पुरस्कार विजेता मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन... Kisan Andolan Chhattisgarh: धान के बढ़े दाम और बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्... Dantewada News: दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि दुकान आवंटन को लेकर व्यापारियों का विरोध, सड़क पर जगह म... Chhattisgarh Crime News: कमिश्नरेट पुलिस ने जब्त किया 1 क्विंटल 27 किलो गांजा, एनडीपीएस एक्ट के तहत ... Cyber Crime Ranchi: APK फाइल डाउनलोड कराकर बैंक खाता खाली करने वाला शातिर गिरोह सक्रिय, FIR दर्ज
दिल्ली/NCR

दिल्ली में ये क्या हो रहा है…स्कूल-कॉलेज को मिली धमकी पर अरविंद केजरीवाल ने BJP सरकार को घेरा

सोमवार को दिल्ली के दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद मंगलवार को फिर सेंट थॉमस स्कूल और दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफन कॉलेज को धमकी मिली है. इन धमकियों को लेकर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी सरकार के अधीन दिल्ली की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा किया है. आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और नेता प्रतिपक्ष आतिशी इन धमकियों पर गहरी चिंता जताई. उन्होंने कहा कि बीजेपी की चार-चार इंजन वाली सरकारें पूरी तरह से फ़ेल हो चुकी हैं.

अरविंद केजरीवाल ने यह कहकर निशाना साधा कि दिल्ली में चार इंजन वाली बीजेपी सरकार में कानून व्यवस्था पटरी से पूरी तरह उतर चुकी है. उन्होंने सवाल उठाया कि दिल्ली में ये क्या हो रहा है? अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सोमवार को दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली और मंगलवार को एक और स्कूल और कॉलेज को धमकी मिली है. बच्चे डरे हुए हैं और अभिभावक बेहद चिंतित हैं.

ये धमकी डरावना और चिंताजनक- आप

वहीं आप की वरिष्ठ नेता और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा कि दिल्ली में लगातार स्कूलों एवं कॉलेज को बम की धमकियाँ मिलना बेहद डरावना और चिंताजनक है. बच्चे डरे हुए हैं, माता-पिता परेशान हैं. बीजेपी की सरकार सुरक्षा तक देने में नाकाम साबित हुई है. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या इन बच्चों की सुरक्षा की कोई अहमियत नहीं है? कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है.

दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी के नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने कहा कि देश की राजधानी में अगर स्कूल भी सुरक्षित नहीं हैं, तो फिर क्या सुरक्षित है? लगातार स्कूलों और कॉलेजों को बम की धमकी मिल रही है, बच्चे डर के साए में जी रहे हैं, पैरेंट्स हर सुबह डर के साथ बच्चों को स्कूल भेजते हैं.

सोमवार को भी मिली थी धमकी- आप नेता

आपको बता दें कि सोमवार को भी दिल्ली के दो बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. पहले चाणक्यपुरी स्थित नेवी स्कूल को धमकी मिली. इसके बाद द्वारका सेक्टर-16 स्थित सीआरपीएफ स्कूल को ईमेल भेजकर बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. कुछ महीने पहले भी दिल्ली में लगातार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी.

उस दौरान भी आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की खस्ताहाल कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग उठाई थी, लेकिन बीजेपी सरकार ने तब भी गंभीरता से नहीं लिया. अब एक बार फिर स्कूलों को धमकियां मिल रही हैं. आखिर दिल्ली में बीजेपी के चारों इंजन क्या कर रहे हैं कि दिल्ली के बच्चे भी अब सुरक्षित नहीं महसूस कर रहे हैं.

Related Articles

Back to top button