ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
राजस्थान

जयपुरः माथा फोड़ देंगे ये ध्यान रखना, बाबा कहते हैं… थानेदार की सीट पर बैठकर बीजेपी विधायक बालमुकुंद ने किसको धमकाया?

जयपुर के हवामहल से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) विधायक बाबा बालमुकुंद आचार्य का फिर एक वीडियो वायरल है. इस वीडियो में बालमुकुंद आचार्य पुलिस थाने के अंदर थानेदार की कुर्सी पर बैठ कर रौब झाड़ते नजर आ रहे हैं. यही नहीं, सामने बैठे थानेदारों की भी क्लास लगा रहे है. साथ ही उसी कुर्सी पर बैठे-बैठे नगर निगम के अधिकारियों को फोन पर भी हड़का रहे हैं. थानेदार की कुर्सी पर विधायक बालमुकुंद आचार्य को देख एकबारगी तो बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी भी हैरान रहे गए और वो भी बोल उठे की शिकायत आपको करें या सामने बैठे थानेदार को, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.

वीडियो को लेकर कांग्रेस नेताओं ने सवाल खड़े किए हैं. नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने इस पर तंज कसते हुए ट्वीट किया कि कानून बनाने वाले अब कानून चलाने का शौक पाल बैठे हैं, जिसे जनता ने नीति निर्माण के लिए चुना, वो आज सत्ता के नशे में संविधान व कानून की गरिमा व मर्यादा भूल बैठे. हवामहल की जनता हैरान है कि ये माननीय विधायक हैं या थानेदार.

दरअसल, यह वीडियो रामगंज पुलिस थाने का है, जहां 13 जुलाई को श्रावण माह में जयपुर शहर से निकलने वाली कावड़ यात्राओं में कांवड़ियों की सुरक्षा के संबंध में विधायक ने बैठक ली, जिसमें बालमुकुंद आचार्य खुद थानेदार की कुर्सी पर बैठ गए और उनके सामने पुलिस थाना रामगंज, गलता गेट और माणक चौक के थानाधिकारी बैठ गए. इस दौरान कावड़ मार्ग में यातायात व्यवस्था, वाहनों की पार्किंग और यात्रा के दौरान मीट की दुकानों को बंद करवाने के लिए विधायक ने थानेदार की कुर्सी पर बैठकर बैठक थी.

माथा फोड़ देंगे ध्यान रखना- बालमुकुंद

थानेदार की कुर्सी पर बैठे विधायक ने मोबाइल पर किसी अधिकारी को हड़काते हुए यह तक बोल दिया की “माथा फोड़ देंगे ध्यान रखना, महाराज कहते है मुझे”. यही नहीं थानेदारों को भी सख्त लहजे में कहते नजर आए कि घटनाओं पर कार्रवाई होती नहीं है और हर 6 महीने पर शांति के लिए बैठ जाते है. यही नहीं उन्होंने यहां तक कहा कि यूपी में कैसा डर है, वो खाकी का डर लगना चाहिए, लेकिन यह बात उन्होंने खुद सत्ता का रौब झाड़ते हुए थानेदार की कुर्सी पर बैठे-बैठे बोली.

Related Articles

Back to top button