ब्रेकिंग
Indore Crime News: कार का शीशा खटखटाकर मोबाइल लूटने वाला गिरोह गिरफ्तार; यूपी के 5 शातिर ठग चढ़े पुलि... Sagar University News: पूर्व कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता पर बेशकीमती फर्नीचर और किताबें ले जाने के गं... Sheopur Land Dispute: श्योपुर में मंदिर की दान दी गई जमीन पर दबंगों का कब्जा; स्थानीय निवासियों ने प... Neymar News: ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार 5वीं बार बनने जा रहे हैं पिता; गर्लफ्रेंड ब्रुना ने वीडि... Govinda Hair Patch News: सुनीता आहूजा ने बताया GOAT का गलत मतलब; ट्रोलिंग के बाद अब गोविंदा को लेकर ... Iran-US Nuclear Deal: परमाणु समझौते से पहले ईरान को मिले 9 अरब डॉलर; अमेरिका की देखरेख में हुई पूरी ... PPF Account Rules: क्या आपके पास एक से अधिक पीपीएफ खाते हैं? हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें सही नियम WhatsApp New Feature: व्हाट्सएप में जल्द आएगा 'View Once' टेक्स्ट मैसेज फीचर; एक बार पढ़ते ही गायब हो... Vastu Tips for Home: घर के आंगन में भूलकर भी न रखें ये 4 चीजें; वास्तु दोष से बढ़ सकती हैं मुश्किलें Monsoon Skincare Tips: मॉनसून में ऑयली स्किन का रखें खास ख्याल; पिंपल्स और चिपचिपाहट से बचने के आसान...
पंजाब

फौजा सिंह मामले में नया मोड़! कनाडा से NRI अमृतपाल सिंह गिरफ्तार

जालंधर: बीते दिनों दुनिया के सबसे बुज़ुर्ग धावक के तौर पर पहचाने जाने वाले फौजा सिंह को एक तेज़ रफ्तार कार ने टक्कर मार दी थी, जिसकी वजह से इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए कनाडा से आए एक एनआरआई को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, फौजा सिंह के हिट एंड रन केस में पुलिस ने Fortuner  गाड़ी बरामद कर ली है और उसे चलाने वाले एनआरआई अमृतपाल सिंह ढिल्लों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय अमृतपाल सिंह, जो कि कनाडा से लौटा था, खुद वाहन चला रहा था। वह कपूरथला के करतारपुर इलाके का रहने वाला है। अमृतपाल ने यह गाड़ी दो साल पहले कपूरथला निवासी रविंदर सिंह से खरीदी थी। पुलिस ने उसे देर रात करतारपुर से गिरफ्तार किया।

अमृतपाल सिंह ने कबूल किया जुर्म
सूत्रों के मुताबिक, पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में अमृतपाल सिंह ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि वह सोमवार दोपहर भोगपुर से अपना मोबाइल बेचकर घर लौट रहा था। गाड़ी की रफ्तार तेज़ थी और वह एक व्यक्ति से टकरा गया। टक्कर लगने के बाद वह घबरा गया और मौके से फरार हो गया।

Related Articles

Back to top button