ब्रेकिंग
नवंबर में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, 18 दिनों में सोना 10 हजार से ज्यादा टूटा तो चांदी... अमेरिका दौरे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बड़ा बयान, कहा- चुनाव आयोग के अंदर से मिल रही है जानकार... विदेश दौरे से लौटते ही एक्शन में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ की साढ़े तीन घंटे से... दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा निर्देश, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने क... जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का आतंकवाद के खिलाफ कड़ा प्रहार, इस साल अब तक विभिन्न मुठभेड़ों में 15 ... बिहार के किशनगंज में दिल दहला देने वाली वारदात, शादी से तीन दिन पहले मंगेतर की गला घोंटकर हत्या कर ख... तमिलनाडु के मदुरै में तनिष्क शोरूम में हुई करोड़ों की सनसनीखेज चोरी, यूट्यूबर और बाइक टैक्सी चालक एस... महाराष्ट्र सरकार ने अधिसूचित किए नए वेतन नियम, 5 नवंबर 2026 से पूरे राज्य में लागू हुए नए प्रावधान उत्तराखंड के रामनगर वन प्रभाग में खौफनाक वारदात, चलती बाइक पर सवार महिला को बाघ ने जबड़े में दबोचकर ... उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में दिल दहला देने वाली वारदात, प्रेमनगर थाना क्षेत्र में बोरे के अंदर ...
पंजाब

Chandigarh के लोगों से खास अपील, आस-पास दिखे कुछ ऐसा तो तुरंत करें Whatsapp

चंडीगढ़: सार्वजनिक स्थान पर कूड़ा फैलाने के प्रति शून्य-सहिष्णुता की नीति को सुदृढ़ करते हुए चंडीगढ़ नगर निगम ने सी.सी.टी.वी. फुटेज के माध्यम से पहचान कर सैक्टर-23 में कूड़ा फैलाने वाले उल्लंघनकर्ता का चालान किया।

यह घटना तब प्रकाश में आई जब निवासियों ने वीडियो प्रस्तुत किया, जिसमें व्यक्ति सार्वजनिक क्षेत्र में गैर-जिम्मेदाराना तरीके से कचरा फेंकता दिखाई दे रहा था। नगर निगम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्कूटर के पंजीकरण नंबर के आधार पर उल्लंघनकर्ता की पहचान की और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (एम.एस.डब्ल्यू.) नियमों के तहत चालान जारी किया। उल्लंघनकर्ता को भविष्य में किसी भी तरह का उल्लंघन न करने की सख्त चेतावनी भी दी गई।नगर निगम आयुक्त अमित कुमार ने कहा कि कार्रवाई से यह कड़ा संदेश जाएगा कि सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा कचरा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नागरिकों का सहयोग अहम है और नगर निगम अधिक से अधिक निवासियों को ऐसे सबूतों के साथ आगे आने के लिए प्रोत्साहित करता है।

आयुक्त ने नागरिकों से अपील की है कि उल्लंघनों की सूचना व्हाट्सएप नंबर 9915762917 पर दें, जिसमें कूड़ा फेंकने की गतिविधियों की तस्वीरें या वीडियो क्लिप, स्थान का विवरण सहित साझा करें। इन रिपोटों की जांच के बाद एम.एस.डब्ल्यू, नियमों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button