ब्रेकिंग
Goraya-Phillaur Highway Accident: जालंधर-लुधियाना हाईवे पर ट्राले और बाइक की भीषण टक्कर; लुधियाना के... Jalandhar Powercom Action: जालंधर में बिजली बोर्ड का बड़ा एक्शन, नगर निगम की अवैध स्ट्रीट लाइटों के ... Punjab ED Action: मंत्री संजीव अरोड़ा के बाद अब पावरकॉम चेयरमैन पर शिकंजा; ईडी की पूछताछ टली, अब 20 ... Punjab Weather Update: पंजाब में 18 से 23 मई तक भीषण लू का अलर्ट; बठिंडा में पारा 43 डिग्री पार, जान... Ludhiana Cyber Fraud: दिन में बेचता था सब्जी, रात को बनता था इंटरनेशनल साइबर ठग; लुधियाना में मुनीश ... PSPCL Smart Phone Controversy: पावरकॉम में महंगे स्मार्ट फोन बांटने पर बवाल; बिजली कर्मचारियों ने लग... Ludhiana Crime News: लुधियाना में घिनौना जालसाजी; मृत पत्नी को जिंदा बताकर बैंक से लिया 12.81 लाख का... Yamunanagar Kidnapping Attempt: यमुनानगर में 10 साल के बच्चे के अपहरण का प्रयास, बाइक से गिरा मासूम ... Gurugram Crime News: गुड़गांव में जनगणना ड्यूटी में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, 10 सरकारी कर्मचारियों के... Faridabad EV Fire: फरीदाबाद में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, धुआं निकलते ही चालक ने कूदकर ...
पंजाब

BSF और पंजाब पुलिस का बड़ा Action, किसान के गन्ने के खेत में….

दीनानगर: बीएसएफ और पुलिस ने तलाशी मुहिम के तहत बड़ी कामयाबी हासिल की है। एक किसान के खेतों में पीले रंग में कुछ लिपटा देखकर दहशत फैल गई। दीनानगर पुलिस और बीएसएफ ने गांव हसनपुर में एक किसान के गन्ने के खेत से पीले रंग कुछ लिपटा देखकर उसकी तालशी ली। इस दौरान इसमें से 500 ग्राम 41 मिलीग्राम हेरोइन बरामद की गई। दोरागला थाने की पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

इस संबंध में डीएसपी राजिंदर मिहनास ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ गांव ठाकुरपुर धुस्सी बन में मौजूद थे, तभी 68 बटालियन बीओपी ठाकुरपुर के बीएसएफ कंपनी कमांडर अनुज कुमार वहां पहुंचे। उनके साथ गन्ने के खेत में तलाशी अभियान शुरू किया गया तो हसनपुर निवासी एक किसान के गन्ने के खेत में पीले रंग के टेप में लिपटा एक लिफाफा पड़ा मिला। जब उसे खोलकर चेक किया गया तो उसमें से 500 ग्राम 41 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। हेरोइन को जब्त कर लिया गया और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।

Related Articles

Back to top button