ब्रेकिंग
Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ... Japan MMX Mission to Mars: मंगल ग्रह के रहस्यों को उजागर करने के लिए जापान का अंतरिक्ष यान रवाना, फो... Global Protests: फ्रांस की सुलगती आग से तीन महाद्वीपों तक फैला भूचाल, दुनिया भर में विरोध प्रदर्शन Swavlamban 2026 Indian Navy: दिल्ली में होगा नौसेना के स्वदेशीकरण कार्यक्रम 'स्वावलंबन 2026' का आयोज... Ahmedabad Serial Blasts Case: सुप्रीम कोर्ट ने आतंकी मोहम्मद तनवीर की फांसी की सजा पर लगाई रोक, जेल ... Jamiat Ulema-e-Hind Delegation: रेस कोर्स मस्जिद और कब्रिस्तान के संरक्षण की मांग, किरेन रिजिजू से म...
पंजाब

Jalandhar, Ludhiana सहित इन शहरों के लिए बड़ी तैयारी, शुरू होने जा रहा खास Project

चंडीगढ़/जालंधर: नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में अहम पहल करते हुए पंजाब मंडी बोर्ड ने जालंधर, पटियाला फिरोजपुर और लुधियाना की विभिन्न मंडियों में 24.5 करोड़ रुपए की लागत से सौलर पावर प्लांट लगाने की योजना बनाई है। इस पर्यावरण अनुकूल पहल से बिजली खर्च में प्रतिवर्ष लगभग 3.5 करोड़ रुपए की बचत होने की संभावना है।

Related Articles

यह जानकारी पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट ने दी। बरसट ने मंडी बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अनाज मंडियों, फल एवं सब्जी मंडियों, मार्कीट कमेटियों और ई-नाम से संबंधित चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। चेयरमैन बरसट ने बताया कि पंजाब मंडी बोर्ड राज्य की मंडियों में 50,000 से अधिक पौधे लगाएगा। यह प्रयास राज्य की मंडियों और उनके आसपास हरियाली बढ़ाने तथा पर्यावरणीय स्थिरता को प्रोत्साहित करने हेतु मंडी बोर्ड की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। बरसट ने अधिकारियों की तलवंडी साथी स्थित गैस्ट हाऊस के नवीनीकरण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि इसे किसान भवन, चंडीगढ़ की तर्ज पर संचालित किया जा सके। इसके अलावा उन्होंने बोर्ड की आवासीय कालोनियों में खाली पड़े मकानों को आवंटित करने की तत्काल कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि सब्जी मंडियों के आधुनिकीकरण के अंतर्गत पटियाला की सनौर मंडी में बूम बैरियर लगाए गए, जिससे मंडी फीस में बढ़ोतरी हुई। इस परियोजना की सफलता को देखते हुए इसे राज्य की अन्य मंडियों में भी लागू करने का निर्णय लिया गया है।

बरसट ने अधिकारियों को राज्य की मंडियों में हुए अवैध कब्जों को तत्काल हटाने और सब्जी मंडियों की स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि मंडियों में उत्पन्न होने वाले कचरे के दैनिक निष्पादन को सुनिश्चित किया जाए तथा इस बायो- वेस्ट से आय सूजन हेतु कदम उठाए जाएं। बोर्ड की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए चेयरमैन बरसट ने बताया कि मंडी बोर्ड को इस वर्ष अब तक 842 प्लांटों की ई- नीलामी से 373 करोड़ रुपए की आय प्राप्त हुई है।

Related Articles

Back to top button