ब्रेकिंग
Leopard Attack in Maharashtra: बिजली कटते ही गन्ने के खेत में छिपे तेंदुए ने बोला हमला, मासूम बच्चे ... Viral Video from Bihar: भागलपुर-दानापुर एक्सप्रेस में स्नैचर की करतूत, यात्रियों ने पकड़ा तो जान की ... Police Headquarters Ranchi: कैंसर, किडनी ट्रांसप्लांट और हार्ट सर्जरी के लिए आर्थिक सहायता स्वीकृत, ... Khunti Sadar Hospital: इलाज के दौरान मजदूर की मौत से शोक, ठेकेदार और परिजनों ने दी घटना की जानकारी Ganga Erosion in Sahibganj: खतरे के निशान से 40 सेमी ऊपर बह रही गंगा, रेलवे ट्रैक और नदी के बीच की द... Kanker News: उत्तर बस्तर कांकेर में वन्यजीवों की दस्तक, शहर के मठ में दिखा तेंदुआ तो पानी की टंकी पर... Archaeological Circuit in MP: एरण, ओरछा, सांची और भोजपुर को एक सूत्र में पिरोने की तैयारी, देशी-विदे... Train Timings 2026: 5 अक्टूबर से 24 नवंबर तक चलेगी वलसाड-दानापुर स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल और... Teacher Promotion in MP: शिक्षकों को करना होगा थोड़ा और इंतजार, पात्रता परीक्षा के बाद करीब 30 हजार ... Gwalior News: पड़ाव थाने के सामने दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, दुकान में घुसकर मिठाई विक्रेता को मार...
देश

दिल्ली में सुबह कोहरा छाया, हल्की बारिश के भी आसार

 दिल्ली में रविवार सुबह कई हिस्सों में हल्का से मध्यम कोहरा छाया रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर सुबह साढ़े आठ बजे 92 प्रतिशत दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। अधिकतम दृश्यता सुबह साढ़े आठ बजे 200 मीटर थी। मौसम कार्यालय ने रात तक हल्की बारिश और गरज के साथ छीटें पड़ने का अनुमान जताया है। शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में रविवार सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक 458 यानी गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया। फरीदाबाद में एक्यूआई 445 जबकि गाजियाबाद में 418, ग्रेटर नोएडा में 415, गुरुग्राम में 373 और नोएडा में 430 दर्ज किया गया। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ तथा 401 और 500 ‘गंभीर’ माना जाता है।

Related Articles

Back to top button