ब्रेकिंग
कांग्रेस को बड़ा झटका: पार्षद सहित कई नेता BJP में हुए शामिल Punjab Politics: बीजेपी कार्यालयों पर हमले को लेकर बरसे अश्विनी शर्मा; बोले— 'डराने-धमकाने की राजनीत... Ludhiana News: बुड्ढा दरिया में गंदगी फेंकने पर फूटा लोगों का गुस्सा; डेयरी संचालकों पर लगाए प्रदूषण... Balachaur News: बलाचौर भाजपा कार्यालय में भारी हंगामा; 'आप' विधायक पर बदसलूकी और मारपीट के आरोप, माह... Punjab Weather Update: पंजाब में अगले 48 घंटे भारी; 11 मई से तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट,... Punjab Politics: सुनील जाखड़ की अरविंद केजरीवाल को बड़ी चेतावनी; बोले— "पंजाब को ममता का बंगाल नहीं ... Diljit Dosanjh Politics Entry: राजनीति में एंट्री की खबरों पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी; 'X' पर ... Haryana News: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सपरिवार किए माता मनसा देवी के दर्शन; प्रदेश की खुशहाली और सुख... SYL Canal News: SYL नहर में मगरमच्छों का आतंक; वाइल्ड लाइफ विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू, ग्रामीणों ... Palwal Crime News: पलवल में खूनी संघर्ष; दो पक्षों में मामूली विवाद के बाद चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 ...
देश

पीएम मोदी के फैसले पर राहुल गांधी सहमत, बोले- सरकार ने बूस्टर डोज का मेरा सुझाव मान लिया

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने खुशी जताई है कि केंद्र सरकार ने कोरोना महामारी से बचाव के लिए बूस्टर डोज लगाने के उनके सुझाव को माना है और सभी नागरिकों को यह डोज लगाने का निर्णय लिया है। कांग्रेस नेता ने सरकार के उनके सुझाव को अमलीजामा पहुंचाने पर खुशी जाहिर करते हुए मोदी सरकार के इस निर्णय को सही कदम बताया और कहा कि कोरोना महामारी से देश के हर नागरिक को सुरक्षा पहुंचाना बहुत जरूरी है।

गांधी ने ट्वीट किया ‘‘केंद्र सरकार ने बूस्टर डोज़ का मेरा सुझाव मान लिया है- ये एक सही क़दम है। देश के जन-जन तक वैक्सीन व बूस्टर की सुरक्षा पहुँचानी होगी।” उन्होंने इसके साथ कुछ दिन पहले किया अपना वाह ट्वीट भी पोस्ट किया है जिसमे उन्होंने सरकार से पूछा था ‘‘देश की बड़ी आबादी का अब तक टीकाकरण नहीं हुआ है। भारत सरकार बूस्टर डोज कब से शुरू कर रही है।”

PunjabKesari

बच्चों के लिए 3 जनवरी से वैक्सीनेशन शुरू 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को घोषणा की कि अगले साल तीन जनवरी से 15 से 18 साल की आयु के बीच के किशोरों के लिये टीकाकरण अभियान आरंभ किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि 10 जनवरी से स्वास्थ्य व अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मियों, अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित 60 वर्ष की आयु से ऊपर के लोगों को चिकित्सकों की सलाह पर एहतियात के तौर पर टीकों की खुराक दिए जाने की शुरुआत की जाएगी। हालांकि उन्होंने ‘‘बूस्टर डोज” का जिक्र ना करते हुए, इसे ‘‘प्रीकॉशन डोज” का नाम दिया। बता दें कि कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश को संबोधित किया था। अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि ओमिक्रॉन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे हालात में हमें सावधान रहने की जरूरत है।

Related Articles

Back to top button