ब्रेकिंग
माल लदान में SECR ने रचा नया इतिहास, लक्ष्य से 4 दिन पहले 100 मिलियन टन का आंकड़ा पार रायपुर में खुले नाले और गड्ढों से हादसे: 5 वर्षीय काव्यांश की मौत पर नेता प्रतिपक्ष ने निगम आयुक्त स... गौरेला में 5 साल की मासूम को कोबरा सांप ने डंसा: परिजनों की सतर्कता से बची जान, जिला अस्पताल में भर्... छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा प्रशासनिक आदेश: 56 नव नियुक्त सिविल जजों की पदस्थापना सूची जारी, 29 अगस्त... पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल: रायपुर में ट्री गार्ड व पेवर से घिरे पेड़ों को मिली खुली हवा और पानी,... राज्य भूवैज्ञानिक प्रोग्रामिंग बोर्ड की 26वीं बैठक: खनिज अन्वेषण की प्राथमिकताओं को दिया गया अंतिम र... छत्तीसगढ़ बनेगा क्रिटिकल मिनरल्स का हब: लिथियम, REE और 35 रणनीतिक खनिज ब्लॉकों की होगी खोज, GSI ने स... छत्तीसगढ़ में ED का बड़ा एक्शन: पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के धमतरी आवास पर छापा, कांग्रेस का... बरेली: नीली बत्ती वाली फर्जी महिला IAS का करोड़ों का जॉब स्कैम, फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देकर करते थे ठग... IIT में अच्छी रैंक के बाद भी चुना शतरंज: सड़कों पर गुजारी रातें, अब 30 देशों में सिखा रहे हैं चेस; प...
देश

आपने भी पति के अलावा किसी और से शारीरिक संबंध बनाए…कोर्ट में महिला पर उल्टा पड़ा रेप केस लगाना

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को एक ऐसे मामले पर सुनवाई की जिसमें शादीशुदा महिला ने एक व्यक्ति पर शादी का वादा करके रेप करने का आरोप लगाया. महिला कोर्ट में आरोपी व्यक्ति की अग्रिम जमानत रद्द करने की मांग कर रही थी. हालांकि, कोर्ट ने इस मामले में हैरान करने वाला फैसला सुनाया.

सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में फैसला सुनाते हुए महिला को ही चेतावनी दे दी. कोर्ट ने कहा अगर महिला ने अपने वैवाहिक जीवन के दौरान अपने पति के अलावा किसी और व्यक्ति के साथ शारीरिक संबंध बनाए तो उसके खिलाफ मुकदमा चलाया जा सकता है.

कोर्ट ने महिला को लगाई फटकार

जब शादीशुदा महिला के वकील ने दलील दी कि पुरुष ने शादी का झूठा वादा करके महिला के साथ यौन संबंध बनाना जारी रखा, तो जस्टिस एम एम सुंदरेश और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह की बेंच ने कहा, आप एक विवाहित महिला हैं और आपके दो बच्चे हैं. आप एक मैच्योर व्यक्ति हैं और आप उस रिश्ते को समझती हैं, जिसे आप शादी के बाहर उस शख्स के साथ बना रही थीं.

जब वकील ने कहा कि शादी का झांसा देकर उस व्यक्ति ने महिला को कई बार होटलों और रेस्ट हाउस में शारीरिक संबंध बनाने के लिए बुलाया, तो बेंच ने पूछा, आप उसके कहने पर बार-बार होटलों में क्यों गईं? आप अच्छी तरह समझती हैं कि आपने भी शादीशुदा होते हुए किसी और शख्स के साथ संबंध बनाकर अपराध किया है.

कोर्ट ने याचिका की खारिज

बेंच ने कहा कि पटना हाईकोर्ट ने अंकित बरनवाल को अग्रिम जमानत देकर सही किया और महिला की याचिका खारिज कर दी. हालांकि, निचली अदालत ने बरनवाल को अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया था.

महिला ने पति से मांगा था तलाक

शादीशुदा महिला और बरनवाल 2016 में सोशल मीडिया के जरिए से एक-दूसरे को जानने के बाद रिश्ते में आए थे. महिला ने आरोप लगाया था कि बरनवाल के कहने और दबाव में उसने अपने पति से तलाक मांगा था, जिसे 6 मार्च को एक पारिवारिक अदालत ने मंजूर कर लिया था.

तलाक के 2 हफ्ते के अंदर महिला ने कथित तौर पर बरनवाल से शादी के लिए पूछा था, लेकिन उसने इनकार कर दिया. इसके बाद उसने बिहार पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और आरोप लगाया कि बरनवाल ने शादी का झूठा वादा करके उसका यौन शोषण किया.

हाईकोर्ट ने रिकार्ड से यह पता चलने पर कि बरनवाल ने उसके पति से तलाक के बाद उसके साथ किसी भी यौन गतिविधि में संलिप्तता नहीं दिखाई थी, बरनवाल को अग्रिम जमानत दे दी थी.

Related Articles

Back to top button