ब्रेकिंग
गणेशोत्सव में DJ और लाउडस्पीकर पर छिड़ा सियासी घमासान, AIMIM और शिंदे गुट आमने-सामने मथुरा का रहस्यमयी कोयले घाट, जहां वासुदेव ने कान्हा को टोकरी में रखकर पार की थी यमुना अरनिया में मिले 2 पाकिस्तानी कबूतर, पंजों में बंधी रिंग पर लिखे मिले पाक मोबाइल नंबर; सुरक्षा एजेंसि... पटना के गांधी घाट पर रिकॉर्ड स्तर छू सकती है गंगा, 8 जिलों में अलर्ट जारी; हेल्पलाइन 1070 सक्रिय अल्मोड़ा के सल्ट में 8 महीने बाद दहशत का अंत: 4 लोगों का शिकार करने वाला बाघ ट्रेंकुलाइज नशेड़ी बेटे ने मां और सास पर किया जानलेवा हमला, बच्ची को कमरे में किया बंद; पुलिस ने किया गिरफ्तार नीले ड्रम कांड की आरोपी मुस्कान की बेटी जेल में मनाएगी जन्माष्टमी, सांस्कृतिक कार्यक्रम में बनेगी रा... प्रयागराज कोर्ट में पेश नहीं हुए सांसद पप्पू यादव: अदालत ने दिया हाजिर होने का अंतिम अवसर ब्रिक्स समिट के चलते 11 सितंबर को दिल्ली में अवकाश: उपराज्यपाल ने जारी किया नोटिफिकेशन कनॉट प्लेस इनर सर्किल फिर होगा वाहनमुक्त? NDMC ने जनता से मांगे सुझाव, जानिए प्लान
उत्तरप्रदेश

‘भाभी के तीन बच्चे…’, दामाद के भाई ने रुकवाया अंतिम संस्कार, चिता से उठवाई लाश, कही ये बात

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक युवक की मौत के बाद ऐसा बवाल मचा कि पुलिस को श्मशान घाट से उसकी लाश उठानी पड़ गई. दरअसल, मृतक के भाई ने पुलिस को बुलाया था. उसका कहना था कि उसके भाई की मौत साधारण नहीं है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. अब रिपोर्ट आने का इंतजार है.

मामला रामगढ़ क्षेत्र का है. यहां बुधवार की शाम एक युवक की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि उसने दो वर्ष पहले कोर्ट मैरिज की थी. पत्नी और बच्चों के साथ वो नगला बरी क्षेत्र में किराए के मकान पर रहता था. इधर ससुरालीजनों ने मोहल्ले के लोगों के साथ मिलकर युवक के अंतिम संस्कार की तैयारी कर ली, लेकिन मृतक के भाई ने पुलिस को खबर कर दी. पुलिस शव को श्मशान से उठाकर पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम गृह लाई.

जानकारी के मुताबिक, विजयनगर निवासी 40 वर्षीय इंद्रेश कुमार को उसके ससुराल के लोग मृत हाल में जिला अस्पताल लाए. ससुरालीजनों का कहना था कि उसने अधिक मात्रा में शराब का सेवन कर लिया था. चिकित्सकों द्वारा इंद्रेश को मृत घोषित करने के बाद परिजन शव बिना पोस्टमार्टम कराए घर ले गए. इसके बाद में मोहल्ले के लोगों के साथ अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू कर दीं. वह शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान में ले गए.

मच गई अफरा-तफरी

बताया जाता है इस दौरान मृतक के भाई ने पुलिस को सूचना दे दी. खबर मिलने पर पुलिस ने पूरी जानकारी की तथा श्मशान में पहुंच कर शव को चिता से उठवाया. फिर उसे कब्जे में ले लिया. इससे यहां भी अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

भाभी के तीन बच्चे पहले से

पुलिस को बताया इंद्रेश के भाई ने बताया- इंद्रेश मूलत: शिकोहाबाद का रहने वाला था. उसने दो साल पहले उर्मिला नामक महिला से कोर्ट मैरिज की थी, जिसके तीन बच्चे से पहले हैं. शादी के बाद से ही इंद्रेश अपनी पत्नी उर्मिला और बच्चों के साथ विजयनगर नगला बरी में किराए का मकान लेकर रहता था. वह नौकरी कर परिवार का भरण पोषण करता था. उसकी बुधवार को मौत हो गई.

Related Articles

Back to top button