ब्रेकिंग
Punjab Congress Reshuffle: पंजाब कांग्रेस में बड़े फेरबदल की तैयारी, सचिन पायलट के साथ नई को-इंचार्ज... लधपालवां टोल बैरियर पर माइनिंग चेकिंग के दौरान भारी हंगामा: बूम बैरियर तोड़कर भागे टिपर बबरी बाईपास हाईटेक नाके पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 83 ग्राम हेरोइन के साथ महिला समेत 3 गिरफ्तार पंजाब और हरियाणा विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी: ई-मेल मिलते ही मचा हड़कंप Ludhiana Crime News: पक्खोवाल रोड पर बर्थडे पार्टी में खूनी संघर्ष, आहाते में फायरिंग से बीच-बचाव कर... Ludhiana F&CC Meeting: लुधियाना में 150 करोड़ के 187 विकास प्रस्तावों को मंजूरी की तैयारी, 14 सितंबर... Amity University Ranchi Violence: छात्र से मारपीट, नकदी-सोने का लॉकेट छीनने का आरोप; विधायक पुत्र सम... Ranchi Cyber Fraud: बैंक अफसर बनकर शेयर बाजार में निवेश का झांसा, कांके के मंगरा उरांव से 9.20 लाख क... Jharkhand Agriculture Scheme: महिला किसानों की आय बढ़ाएगी हेमंत सरकार, पशुपालन, मछली पालन और बागवानी... Latehar Sadar Block: कभी भी ध्वस्त हो सकती है गुरगु पुलिया, ग्रामीणों ने की मरम्मत की मांग; DDC ने द...
देश

अलीगढ़: इकट्ठे नमाज अदा करने से रोकने पर नमाजियों ने किया पुलिसकर्मियों पर पथराव, कई घायल

अलीगढ़: तब्लीगी जमात में शामिल अलीगढ़ के युवक में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। युवक संक्रमित है जैसे ही पता चला पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

इस बीच एक और बड़ी लापरवाही सामने आई है। अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी इलाके के रघुवीर पुरी स्थित तकिया मोहल्ले की एक मस्जिद में दर्जनों नमाजी नमाज पढऩे के लिए एकत्रित हो गए हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नमाज अदा करने आए लोगों को एकत्रित होकर मस्जिद में नमाज न पढऩे की बात कही। फिर क्या था रोक लगाने से नाराज नमाजियों ने पुलिस के ऊपर पर पथराव कर दिया। घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद मौके पर भारी तादाद में पुलिस बल के साथ आला अधिकारी पहुंच गए। जिन्होंने गलियों में घूम घूम कर मार्च करते हुए माइक से अपील की, कि सभी लोग घर में रहें और मस्जिद, मंदिर और गुरुद्वारे में एकत्रित ना हों।

माइक पर सुनाया गया प्रधानमंत्री का संदेश 
माइक पर प्रधानमंत्री द्वारा कोरोना वायरस के चलते पूरे देश को लॉक डाउन करने का संदेश भी दिया। इस दौरान पुलिस के आला अधिकारियों ने एडवाइजरी ना मानने की स्थिति में पुलिस बल की भी चेतावनी दी।

नमाजियों द्वारा पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल: पंकज श्रीवास्तव 
वहीं क्षेत्राधिकारी द्वितीय पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि नमाजियों द्वारा पुलिस पर पथराव किया गया है। जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। जिनका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुछ उपद्रवियों को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल स्थिति काबू में है।

Related Articles

Back to top button