ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...
बिहार

पारस अस्पताल की गली में खड़े होकर बनाई थी बदमाशों ने प्लानिंग, फिर चंदन मिश्रा का किया काम तमाम, नए CCTV से खुलासा

बिहार के पटना में अस्पताल के अंदर कुख्यात चंदन मिश्रा की हत्या ने सनसनी मचा रखी है. पांच में से एक आरोपी गिरफ्तार हुआ है. बाकी चार की तलाश जारी है. हत्याकांड का अब तीसरा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. हत्या से पहले पांचों आरोपी पारस अस्पताल के पास एक गली में खड़े दिखे. इसमें पांचों आपस में हत्या की प्लानिंग कर रहे थे.

CCTV फुटेज में दिखा कि पांचों आरोपी पारस अस्पताल से सटी गली में करीब पांच मिनट तक आपस में बातचीत कर रहे हैं. फिर बातचीत के बाद सभी वहां से निकल गए. उसके बाद उन्होंने वारदात को अंजाम दिया. अस्पताल में एंट्री का वीडियो तो पहले ही वायरल हो गया था. फिर हत्या के बाद वहां से भागने का वीडियो सामने आया था. अब यह तीसरा सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगा है.

पटना में गुरुवार की सुबह निजी अस्पताल पारस में अपराधियों ने घुसकर चंदन की हत्या कर दी. ये हत्या पारस अस्पताल के आईसीयू वार्ड में हुई. चंदन मिश्रा पारस अस्पताल के ICU वार्ड नंबर 209 में भर्ती था. यहां पांच शूटर्स बेखौफ होकर पहुंचे और अंदर घुसकर कई राउंड फायरिंग की. जिससे उसकी मौत हो गई. चंदन मिश्रा नाम का व्यक्ति जो पटना के बेऊर जेल में बंद था, वो भी हत्या के जुर्म में ही जेल में था. पैरोल पर इलाज कराने पटना के पारस अस्पताल में भर्ती हुआ था. चंदन मिश्रा 10 से ज्यादा हत्याओं का आरोपी था. बक्सर में चंदन एक गैंग चलाता था. उस गैंग का वो लीडर था.

कौन है तौसीफ रजा उर्फ बादशाद

चंदन हत्याकांड में गिरफ्तार बदमाश का नाम तौसीफ रजा उर्फ बादशाह है, जो कि फुलवारी शरीफ का रहने वाला है. सूत्रों के मुताबिक, तौसीफ ने ही इस हत्याकांड को लीड किया था. अब उसे इस हत्या की सुपारी मिली थी या फिर खुद तौसीफ ने ही अपनी दुश्मनी के लिए चंदन को मारा, इसका पुलिस पता लगाने में जुटी है. तौसीफ के अलावा दूसरा हत्यारोपी आकिब मालिक, तीसरा सोनू, चौथा कालू उर्फ मुस्तकीम और पांचवां भिंडी उर्फ बलवंत सिंह है.

शेरू और चंदन की क्या लड़ाई?

दूसरी तरफ सूत्रों के मुताबिक, इस घटना के पीछे शेरू गैंग का हाथ है. पुलिस इस एंगल से भी अपनी जांच कर रही है. कहा जा रहा है कि अपराधी इस घटना को अंजाम देने के बाद बक्सर की ओर भागे हैं. पुलिस सूत्रों का कहना है कि चंदन और शेरू दोनों पहले दोस्त हुआ करते थे. चंदन, शेरू गैंग के नाम से अपना गैंग चलाया करता था. लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए. इसे वर्चस्व की लड़ाई में हत्या भी माना जा रहा है.

Related Articles

Back to top button