ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
महाराष्ट्र

ड्रग्स की अवैध बिक्री पर ED की बड़ी कार्रवाई, पंजाब-मुंबई में छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब और मुंबई में 22 निजी नशा मुक्ति केंद्रों पर छापेमारी की है. इन केंद्रों में BNX दवा की अवैध बिक्री का खुलासा हुआ है, जो नशे की लत छुड़ाने के लिए इस्तेमाल होती है. डॉ. अमित बंसल और ड्रग इंस्पेक्टर रूपिंदर कौर पर गलत तरीके से दवा बेचने और झूठी रिपोर्ट बनाने के आरोप हैं. रुसन फार्मा लिमिटेड के दफ्तर पर भी छापा पड़ा है. यह कार्रवाई पंजाब पुलिस की कई FIR के आधार पर की गई है.

ED की जालंधर जोन टीम ने पंजाब और मुंबई के कुल 4 ठिकानों पर छापेमारी की है. ये कार्रवाई चंडीगढ़, लुधियाना, बरनाला और मुंबई में हो रही है. यह पूरा मामला पंजाब में चल रहे 22 प्राइवेट नशा मुक्ति केंद्रों से जुड़े ड्रग्स की अवैध बिक्री से जुड़ा है.

कैसे हो रही थी ड्रग्स की अवैध बिक्री?

इन नशा मुक्ति केंद्रों में इलाज के लिए मरीजों को BNX (ब्यूप्रेनॉर्फिन/नालॉक्सोन) नाम की दवा दी जाती है. ये दवा असल में नशे के आदी लोगों की लत छुड़ाने के लिए इस्तेमाल होती है, लेकिन जांच में पता चला है कि इन दवाओं को जरूरत से ज्यादा मात्रा में बेचकर एक नए तरह की लत के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है.

कौन हैं डॉ. अमित बंसल?

ED ने ये जांच पंजाब पुलिस की ओर से दर्ज कई FIR के आधार पर शुरू की है. FIR में डॉ. अमित बंसल और अन्य लोगों के खिलाफ आरोप लगाए गए हैं. डॉ. बंसल पंजाब में 22 निजी नशा मुक्ति केंद्र चलाते आ रहे हैं.

जांच में सामने आया है कि डॉ. अमित बंसल ने अपने नशा मुक्ति केंद्रों के जरिए इन दवाओं का गलत इस्तेमाल किया और इन्हें गैरकानूनी तरीके से बेचा है. इसके साथ ही ड्रग इंस्पेक्टर रूपिंदर कौर ने भी उनकी मदद की. बताया गया है कि रूपिंदर कौर ने दवाओं की चोरी और गड़बड़ी से जुड़ी झूठी रिपोर्ट तैयार की थी ताकि सब कुछ ठीक-ठाक दिखाया जा सके.

इस केस में BNX दवा बनाने वाली फार्मा कंपनी रुसन फार्मा लिमिटेड के दफ्तर पर भी छापा मारा गया है. कंपनी की भूमिका की भी जांच की जा रही है. इस पूरे मामले में कई अहम खुलासे हो सकते हैं और आने वाले दिनों में बड़ी गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं.

Related Articles

Back to top button