ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह... भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जांच आयोग ने सौंपी अंतरिम रिपोर्ट, बिहार सरकार का बड़ा फैसला 'हम सरकार को पागल कर देंगे'— रचनात्मक कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर ...
गुजरात

सॉस की बोतल में फंगस, शॉप में गंदगी… यहां सील हो गया Dominos का आउटलेट

आज के समय में लोगों में जंक फ़ूड खाने का बहुत क्रेज़ हो गया है. हालांकि, यह खाना आपकी सेहत के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है. खासकर जब यह खाना हाइजीनिक न हो, तो आप इसके कारण तुरंत बीमार पड़ सकते हैं. गुजरात के अहमदाबाद के घाटलोडिया स्थित मशहूर पिज़्ज़ा यूनिट डोमिनोज़ में भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने इस यूनिट को सील कर दिया है.

घाटलोडिया क्षेत्र के कलासागर शॉपिंग सेंटर में डोमिनोज़ की एक आउटलेट है. अहमदाबाद नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली थी कि यहां साफ-सफाई के मानकों का गंभीर उल्लंघन किया जा रहा है. शिकायत में यह भी बताया गया कि टेबल पर रखी सॉस की बोतलों में फंगस जमा हुआ था और उसका स्वाद भी बदला हुआ लग रहा था.

स्टाफ की स्वच्छता भी सवालों के घेरे में

इस शिकायत के आधार पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया. जांच के दौरान यूनिट में कई गड़बड़ियां पाई गईं. खाना बनाने और परोसने के स्थान पर साफ-सफाई का अभाव था, वहीं स्टाफ की स्वच्छता भी सवालों के घेरे में रही. खाद्य सामग्री खुले में रखी गई थी और कई स्थानों पर कीड़े-मकोड़े देखे गए.

डोमिनोज़ के आउटलेट को किया गया सील

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि यह यूनिट खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन नहीं कर रही थी. ग्राहक जिस स्तर की गुणवत्ता की उम्मीद करते हैं, वह यहां पूरी तरह नदारद थी. ऐसे में, जनस्वास्थ्य को देखते हुए इस डोमिनोज़ आउटलेट को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया.

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि इस आउटलेट को दोबारा कब तक खोला जाएगा, लेकिन निगम की ओर से चेतावनी दी गई है कि भविष्य में किसी भी ब्रांड या रेस्त्रां द्वारा स्वास्थ्य मानकों की अनदेखी की गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इस घटना के बाद से सोशल मीडिया पर लोगों में नाराज़गी देखी जा रही है. उपभोक्ता साफ-सफाई को लेकर और अधिक सख्ती की मांग कर रहे हैं.

Related Articles

Back to top button