ब्रेकिंग
Dhurandhar 2 Teaser: 'चूना लगा दिया...' धुरंधर 2 का टीज़र देख भड़के फैंस, सोशल मीडिया पर क्यों उठ रह... Balochistan News: बलूचिस्तान में क्यों बेबस हुई पाकिस्तानी सेना? रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने खुद खोल... India-US Trade Deal: रूस से तेल की खरीद बंद करेगा भारत? ट्रंप के 'मेगा डील' ऐलान के बाद बदल जाएगी दु... Meta Data Privacy 2026: क्या फेसबुक-इंस्टाग्राम आपकी जासूसी कर रहे हैं? ऑफ-मेटा एक्टिविटी सेटिंग से ... Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर शिव पूजा में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, पुण्य की जगह लग सकता ... वैलेंटाइन डे स्किन केयर: चेहरे पर आएगा चांद जैसा ग्लो, आजमाएं ये आसान घरेलू फेस पैक; हर कोई पूछेगा ख... RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान: बोले- अवैध प्रवासियों को रोकना सरकार की जिम्मेदारी, जनसांख्यिकीय... Lonavala Tragedy: लोनावाला की 400 फीट गहरी खाई में मिली नवी मुंबई की लॉ छात्रा की लाश, ट्रैकिंग के द... Mamata vs Centre: दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं? ममता बनर्जी ने बंगाल से बुलाई स्पेशल फोर्स, दिल्ली में... नोएडा मर्डर: दहेज में फ्लैट नहीं मिला तो हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या; ससुराल वा...
उत्तराखंड

तीसरी शादी करना चाहती थी पत्नी, बॉयफ्रेंड को बुलाकर किया ऐसा कांड… दुल्हन बनने की जगह पहुंच गई जेल

उत्तराखंड के हरिद्वार से सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक महिला ने अपने बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति का काम तमाम कर डाला. वो आशिक से शादी करना चाहती थी, मगर पति बीच में रोड़ा बना हुआ था. मृतक, महिला का दूसरा पति था. महिला के पहले पति की बीमारी से मौत हो गई थी. जिसके बाद उसने दूसरी शादी की थी. वो तीसरी शादी करना चाहती थी, इसलिए इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया.

मामला पथरी थानाक्षेत्र का है. पुलिस ने ई-रिक्शा चालक की हत्या करने वाली पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोप है कि इन दोनों ने ई-रिक्शा चालक की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव आम के बगीचे में फेंक दिया था. पुलिस ने वह गमछा भी बदामद कर लिया है जिससे गला घोंटा गया था.

आम के बगीचे में मिली थी लाश

पथरी थाना पुलिस ने बताया- 14 जुलाई को थाना पथरी क्षेत्र के गांव किशनपुर स्थित एक आम के बगीचे में शव मिलने की सूचना मिली थी. जांच में मृतक की पहचान ई-रिक्शा चालक प्रदीप (48) निवासी अंबुवाला के रूप में हुई. मामले में प्रदीप कुमार के भतीजे मांगेराम की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया था.

पहले पति की भी हो गई थी मौत

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल पुलिस टीम का गठन कर जल्द हत्या का खुलासा करने के निर्देश दिए थे. इस पर पुलिस टीम ने मोबाइल की सीडीआर का अवलोकन कर और मुखबिरों की सूचना पर मृतक की पत्नी पर हत्या का संदेह जताकर जांच की. जांच में पता चला कि उसके पहले पति की बीमारी के कारण मौत हो गई थी और 10 साल पहले उसने प्रदीप कुमार से विवाह किया था. फिर कुछ दिन बाद ही उसका गांव के ही सलेख नामक व्यक्ति से अफेयर शुरू हो गया.

ऐसे हुआ पुलिस को शक

पुलिस जांच में ये भी सामने आया कि घटना के दिन से ही सलेख का मोबाइल नंबर बंद है और वह गांव से फरार चल रहा है. इसके बाद पुलिस ने प्रदीप की पत्नी रीना उम्र 36 वर्ष को हिरासत में ले लिया और उससे गहनता से पूछताछ की तो उसने अवैध प्रेम प्रसंग एवं षड्यंत्र रचकर सलेक के हाथों प्रदीप की हत्या कराने की बात कबूल की. इसके बाद पुलसि ने हत्यारोपी सलेख को लक्सर रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया. सलेख की निशादेही पर पुलिस ने प्रदीप का गला घोंटने में प्रयुक्त साफा (गमछा) बरामद कर लिया. पुलिस ने बताया कि गुरुवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया.

Related Articles

Back to top button