ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
दिल्ली/NCR

ग्रेटर नोएडा: शारदा यूनिवर्सिटी में छात्रा के सुसाइड पर हंगामा, दो प्रोफेसर सस्पेंड; स्टूडेंट्स का प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में शारदा यूनिवर्सिटी की छात्रा ज्योति का सुसाइड केस अब तूल पकड़ता जा रहा है. इसे लेकर खूब हंगामा बरपा है. ज्योति यहां बीडीएस सेकंड ईयर की छात्रा थी. उसने मंडेला गर्ल्स हॉस्टल में कमरे के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी. साथ ही एक सुसाइड नोट भी छोड़ा, जिसमें ज्योति ने दो प्रोफेसरों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया. अब इस केस में उन दोनों प्रोफेसरों को सस्पेंड कर दिया गया है. साथ ही शारदा यूनिवर्सिटी अब पब्लिक रिलेशन ऑफिसर डॉक्टर अजीत कुमार ने भीकहा कि जो कोई भी आरोपी होगा, उस पर एक्शन लिया जाएगा.

ज्योति हरियाणा के गुरुग्राम की रहने वाली थी. पुलिस ने छात्रा की लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. साथ ही यूनिवर्सिटी में छात्र लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. मामला नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र का है. बीडीएस सेकंड ईयर की छात्रा ज्योति ने दो प्रोफेसरों और यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाकर गर्ल्स हॉस्टल के कमरे में पंखे से लटककर जान दे दी. छात्रा के कमरे से पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है. सुसाइड नोट में ज्योति ने लिखा है- अगर मेरी मौत हुई तो इसके लिए PCP और डेंटल मेडिकल के टीचर जिम्मेदार होंगे. महेंद्र सर और शैरी मैम मेरी मौत के लिए जिम्मेदार हैं.

‘मुझे अपमानित किया गया’

आगे ज्योति ने लिखा- मैं चाहती हूं कि वे जेल जाएं. उन्होंने मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, मुझे अपमानित किया. मैं उनकी वजह से लंबे समय से डिप्रेशन में हूं. मैं चाहती हूं कि उन्हें भी यही सब सहना पड़े. सॉरी, मैं अब और नहीं जी सकती. वहीं, घटना के बाद परिजनों और छात्रों ने जमकर बवाल काटा. छात्रों ने प्रदर्शन कर न्याय की मांग की. इस दौरान पुलिस और छात्रों के बीच जमकर नोकझोक भी हुई.

आखिर क्यों चुनी मौत?

ज्योति के दोस्तों का दावा है कि उसके ऊपर टीचर्स ने एक फाइल पर फेक साइन करने का आरोप लगाया था. उसे 3 दिन से PCP डिपार्टमेंट से भगाया गया. जिसे लेकर वह काफी टेंशन में चल रही थी. मामला HOD तक पहुंचा तो HOD ने ज्योति से खुद ही साइन करने की बात कहकर पैरेंट्स को बुलाने के लिए कहा. जिसके बाद ज्योति के पैरेंट्स आए और उसे तब जाकर फाइल दी गई. इन सबके बीच टीचर्स ने फेल करने की भी धमकी दी थी, जिसकी वजह से शुक्रवार को ज्योति काफी रोई भी थी.

Related Articles

Back to top button