ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
पंजाब

Jalandhar की मकसूदा मंडी में दिनदहाड़े चली गोली, मचा हड़कंप

जालंधर : मकसूदा सब्जी मंडी में उस समय हड़कंप मच गया जब दिनदहाड़े एक युवक ने फायरिंग कर दी। हैरानी की बात यह है कि घटना के वक्त पुलिस की एक टीम मौके पर ही मौजूद थी और गोली चलने की पूरी वारदात उनके सामने हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोली चलाने वाला युवक एक वकील बताया जा रहा है। गोली चलने की सूचना मिलते ही थाना एक की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।

स्थानीय लोगों में घटना को लेकर भारी आक्रोश है। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले मंडी के आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान शंटी को जान से मारने की धमकियां मिल चुकी थीं। आशंका जताई जा रही है कि यह फायरिंग की घटना भी उसी विवाद से जुड़ी हो सकती है। थाना एक के प्रभारी राकेश कुमार ने पुष्टि करते हुए कहा कि उन्हें मामले की सूचना मिल चुकी है और वह खुद मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं। इस मामले को दबाने की कोशिश भी की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच करने का दावा कर रही है, लेकिन मंडी में व्यापारियों और स्थानीय लोगों में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button