ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
पंजाब

खाने के शौकीन पंजाबियों के लिए दिलचस्प Report, तैयार हो जाओ ये स्वाद चखने के लिए

खाने के शौकीन पंजाबियों  के लिए एक दिलचस्प रिपोर्ट सामने आई है। दरअसल, ग्लोबल फूड गाइड टेस्ट एटलस ने हाल ही में दुनिया के 50 बेस्ट सैंडविच की सूची जारी की है, जिसमें भारत का मशहूर स्ट्रीट फूड “वड़ा पाव” ने भी जगह बना ली है। मुंबई का यह लोकप्रिय स्नैक इस लिस्ट में 28वें स्थान पर आया है। वड़ा पाव को भारत का देसी बर्गर भी कहा जाता है, जो अपनी चटपटे स्वाद और सादगी के लिए दुनियाभर में पसंद किया जाता है। यह रिपोर्ट बताती है कि भारतीय स्ट्रीट फूड अब वैश्विक मंच पर अपनी पहचान बना रहा है।

दुनिया के टॉप-5 सैंडविच इस प्रकार हैं:

  • शावरमा (लेबनान): यह रोल भारत में भी बेहद लोकप्रिय है।
  • बन्ह मी (वियतनाम): वियतनामी सैंडविच ने दूसरा स्थान पाया।
  • डोनर कबाब (तुर्की): यह मांस आधारित डिश तीसरे नंबर पर रही।
  • पैन कोन चेरी (पेरू): पेरू की यह डिश चौथे स्थान पर रही।
  • जायरोस (ग्रीस): ग्रीस का पारंपरिक सैंडविच पांचवें नंबर पर है।

वड़ा पाव की वैश्विक पहचान
मुंबई की गलियों से शुरू हुआ वड़ा पाव आज भारत की पहचान बन चुका है। अब इसका नाम दुनिया के टॉप सैंडविच में शामिल होना हर भारतीय के लिए गर्व की बात है। टेस्ट एटलस की यह रैंकिंग पब्लिक रेटिंग्स और फूड एक्सपर्ट्स की राय के आधार पर तैयार की गई है।

Related Articles

Back to top button