ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर शिव पूजा में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, पुण्य की जगह लग सकता ... वैलेंटाइन डे स्किन केयर: चेहरे पर आएगा चांद जैसा ग्लो, आजमाएं ये आसान घरेलू फेस पैक; हर कोई पूछेगा ख... RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान: बोले- अवैध प्रवासियों को रोकना सरकार की जिम्मेदारी, जनसांख्यिकीय... Lonavala Tragedy: लोनावाला की 400 फीट गहरी खाई में मिली नवी मुंबई की लॉ छात्रा की लाश, ट्रैकिंग के द... Mamata vs Centre: दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं? ममता बनर्जी ने बंगाल से बुलाई स्पेशल फोर्स, दिल्ली में... नोएडा मर्डर: दहेज में फ्लैट नहीं मिला तो हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या; ससुराल वा... Mira Bhayandar Mayor Election 2026: डिंपल मेहता या रुबीना खातून? मीरा भाईंदर के मेयर पद के लिए कांटे... Ranchi Suicide Case: एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने क्यों दी जान देने की कोशिश? बेटे की मौत के बाद म... UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जा... खूनी इश्क! पूर्व प्रेमी के साथ संबंध बना रही थी युवती, अचानक पहुंचे नए बॉयफ्रेंड ने शुरू किया खूनी ख...
देश

Lockdown Update: मदद मिलने में देरी पर सीएम हेमंत सोरेन ने मांगी माफी, बोले- विश्वास रखें, मदद जरूर पहुंचेगी

रांची। कोरोना वायरस से संभावित खतरे को देखते हुए लॉकडाउन होने से कई लोग राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में फंस गए हैैं। कइयों को भूखे रहने की नौबत आ गई है। सीएम हेमंत सोरेन लगातार इस पर नजर बनाए हुए हैैं और ट्वीट के माध्यम से मिली जानकारी पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दे रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने दूसरे राज्यों में फंसे लोगों को मदद पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि आपकी सरकार राज्य से बाहर फंसे हर झारखंडी तक मदद पहुंचा रही है। अगर मदद मिलने में थोड़ा विलंब हो रहा हो तो मैं क्षमाप्रार्थी हूं। पूरा विश्वास रखें, मदद जरूर पहुंचेगी। इसके अलावा सीएम ने सभी से घर में रहने की अपील की है। कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने का एक ही तरीका है सतर्क रहे, सुरक्षित रहें और घर पर रहें।

कोरोना से जुड़े लक्षणों को छुपाये नहीं, इससे घबरायें नहीं, बल्कि जांच करायें। कोरोना से लड़ाई हम एक दूसरे की मदद कर ही जीत सकते हैं। कोरोना हारेगा, झारखंड जीतेगा। हेमंत सोरेन ने रामगढ़ के गोला में भूख की खबर पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश रामगढ़ डीसी को दिया है। इस दौरान कुछ लोगों ने सरकार द्वारा भेजी गई सामग्री मिलने पर सीएम को धन्यवाद दिया है।

इधर, मुंबई में रह रहे झारखंड के कई लोग वहां फंसे झारखंड के मजदूरों को मदद कर रहे हैं। इनमें वहां की कई संस्थाएं भी सामने आई हैं जिनका संचालन झारखंड के लोगों द्वारा किया जाता है। रोटरी क्लब के विनोद अग्रवाल के नेतृत्व में झारखंड के 376 परिवारों को गोरे गांव एवं मलाड क्षेत्रों में सहायता पहुंचाई गई। झारखंड के लोगों द्वारा संचालित संस्थाएं झारखंडवासी परिवर्तन संघ तथा ऑल हिन्द वेलफेयर एजुकेशन भी मजदूरों को सहायता पहुंचा रही है।

Related Articles

Back to top button