ब्रेकिंग
Supreme Court Ruling: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला— बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करना है मौलिक अधिकार Kota Medical College News: कोटा में प्रसूता की संदिग्ध मौत पर हंगामा, सीजेरियन डिलीवरी और इंजेक्शन ल... Banda Road Accident News: उत्तर प्रदेश के बांदा में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के ... Yogi Adityanath on Navratri 2026: सीएम योगी ने की मां कालरात्रि की आराधना, कहा— '2017 से पहले प्रदेश... RG Kar Medical College Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को मिली जमानत, समिक भट्टाचार्य का ... Pregnancy Scan Guide: प्रेगनेंसी में अल्ट्रासाउंड क्यों जरूरी है और डॉक्टर एमआरआई (MRI) कराने से क्य... Greater Noida Mystery: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, फूड पॉइजन... Meerut Saurabh Rajput Murder Case: मौत की सजा पाने वाली मुस्कान अब जाएगी हाईकोर्ट, जेल प्रशासन से मा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: करोड़पति कारोबारी हत्याकांड के 9 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर... CJP Founder Abhijit Dipke Bail: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, 50...
उत्तराखंड

उत्तराखंड हेलिकॉप्टर क्रैश: केबल से टकराई थी चॉपर की ब्लेड, रिपोर्ट में सामने आई हादसे की वजह

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में 8 मई 2025 को एयरोट्रांस सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड का बेल 407 हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था, जिसके बाद अब विमान दुर्घटना अन्वेषण ब्यूरो (AAIB) ने इस हेलिकॉप्टर दुर्घटना की प्रारंभिक रिपोर्ट जारी की है. चॉपर की ब्लेड केबल से टकराई थी. इस दुर्घटना में पायलट समेत छह लोगों की मौत हो गई थी, और एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया था. हेलीकॉप्टर क्रैश की घटना उत्तराकाशी में गंगनानी के पास हुई थी. ये हेलीकॉप्टर श्रद्धालुओं को गंगोत्री धाम लेकर जा रहा था.

विमान दुर्घटना अन्वेषण ब्यूरो (AAIB) की शुरुआती रिपोर्ट में सामने आया है कि हेलीकॉप्टर का रोटर ब्लेड ओवरहेड केबल से टकरा गया था, जिसके बाद हेलिकॉप्टर पहाड़ी से नीचे गिर गया. 250 फीट गहरी खाई में एक पेड़ से टकराकर रुक गया. इस हादसे के मूल कारण का पता लगाने के लिए आगे की कार्रवाई पर काम किया जा रहा है.

दुर्घटना के बाद हेलीकॉप्टर नष्ट हुआ था

एएआईबी ने बताया कि हेलीकॉप्टर ने 8 मई को सुबह 8.11 बजे खरसाली हेलीपैड से उड़ान भरी थी. हादसा 8:35 बजे उत्तरकाशी के गंगनानी में हुआ. दुर्घटना के बाद हेलीकॉप्टर नष्ट तो हो गया, लेकिन उसमें आग नहीं लगी. अपनी निर्धारित ऊंचाई से हेलीकॉप्टर 20 मिनट तक उड़ने के बाद नीचे उतरने लगा.

ओवरहेड फाइबर केबल से टकराया था विमान

उत्तरकाशी में गंगनानी के पास उत्तरकाशी-गंगोत्री रोड पर पायलट ने हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग का प्रयास किया. उस दौरान हेलीकॉप्टर का मेन रोटर ब्लेड सड़क के साथ-साथ चलने वाली ओवरहेड फाइबर केबल से टकरा गया. रिपोर्ट में कहा गया है कि सड़क किनारे लगे कुछ धातु के बैरिकेड को नुकसान पहुंचा. रोल्स रॉयस इंजन से चलने वाले इस हेलीकॉप्टर को 2008 में बनाया गया था.

अमेरिका के राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड और कनाडा के परिवहन सुरक्षा बोर्ड ने जांच प्रक्रिया के लिए अपने मान्यता प्राप्त प्रतिनिधियों तथा तकनीकी विशेषज्ञों की नियुक्ति की है.

Related Articles

Back to top button