ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...
देश

एक शक ने घर कर दिया तबाह! ऑफिस जा रही पत्नी की चाकू से वारकर हत्या, फिर पति ने खुद लगा ली फांसी

आंध्र प्रदेश के तिरुपति में पहले एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. इसके बाद खुद भी आत्महत्या कर ली. उसने चाकू से गोदकर अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. पति ने पहले प्लान बनाया और फिर महिला पर चाकू से हमला कर दिया. इससे महिला की मौत हो गई. महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

ये मामला तिरुपति ग्रामीण के मंगलम स्थित बोम्मला क्वार्टर से सामने आया है. यहां रहने वाली 35 साल की उषा नाम की महिला की शादी नेल्लोर मंडल पुलिस थाने के गंगाधर के रहने वाले लोकेश्वर से हुई थी. दोनों की शादी को 15 साल हो चुके थे. उषा और लोकेश्वर के दो बच्चे भी हैं. शादी के बाद शुरुआत में सब कुछ ठीक चला. लेकिन कुछ समय से पति-पत्नी के बीच काफी लड़ाई झगड़े हो रहे थे.

पति-पत्नी में अक्सर होता था झगड़ा

उषा करकंबाडी स्थित अमरा राजा फैक्ट्री में काम करती थी. वहीं लोकेश्वर बीएसएनएल में कॉन्ट्रेक्ट टेक्नीशियन के तौर पर काम करता था. दोनों के बीच अक्सर कहासुनी होती रहती थी. लोकेश्वर पत्नी उषा पर शक करता था. यही उनके झगड़े की भी वजह बनता था. पिछले महीने की 30 तारीख को भी उषा और लोकेश्वर का काफी झगड़ा हुआ. झगड़े के बाद लोकेश्वर दोनों बच्चों को लेकर अपने माता-पिता के पास चला गया था.

उषा की चाकू से वारकर की हत्या

अलग रहने से दोनों के बीच दूरियां और बढ़ गईं. इसके बाद लोकेश्वर ने उषा की हत्या का प्लान बनाया. 19 जुलाई को जब उषा सुबह 5 बजे ऑफिस जाने के लिए घर से निकली और कंपनी की बस पकड़ने जा रही थी. तभी लोकेश्वर ने अचानक उस पर हमला कर दिया. लोकेश्वर ने चाकू से उषा पर ताबड़तोड़ वार किए और उनकी हत्या कर दी.

फिर खुद को भी लगा ली फांसी

पुलिस के मुताबिक लोकेश्वर ने पहले अपनी पत्नी के आने का इंतज़ार किया. इसके बाद जैसे ही उषा घर से निकली, लोकेश्वर ने पीछा किया और फिर चाकू से उसका गला रेत दिया. उषा की हत्या करने के बाद लोकेश्वर सीधे घर गया और रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. इस तरह लोकेश्वर ने पहले पत्नी की हत्या की और फिर खुद की भी जान ले ली. अब दोनों के बच्चों का रो-रोकर बुरा है, जिनके सिर से माता-पिता दोनों का साया उठ गया है. तिरुचनूर पुलिस ने माम

Related Articles

Back to top button