ब्रेकिंग
Jail News: रांची के बाद अब जमशेदपुर में सुधर रही जेल की स्थिति, उत्पादन इकाइयों से जुड़ रहे हैं बंदी Gumla News: शहीद अल्बर्ट एक्का के बेटे विंसेंट एक्का से ट्रैक्टर वापस, कृषि विभाग ने वित्तीय विवाद प... Jharkhand News: कीर्तन में जा रहे 55 वर्षीय भागीरथ राय के साथ लूटपाट, मुफस्सिल थाना प्रभारी ज्ञान रं... Election Commission Controversy: इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के बाद घिरे CEC ज्ञानेश कुमार, देश भर म... UP Crime News: हथियार ले जाने पर सवाल पूछने पर मारपीट का मामला, वादी पक्ष ने संपत्ति कुर्की की मांग ... Indore Collectorate Rallies: पारंपरिक वेशभूषा में सड़कों पर उतरे सैकड़ों समाजजन, शिक्षा और रोजगार मे... Bilaspur Crime News: अमसेना में चोरों ने कार चुराकर जलाई, घर में घुसकर उखाड़े थे सीसीटीवी कैमरे और च... Rasik Dulari Sharan Death: वृंदावन आश्रम हादसे में नया अपडेट, सिर में फ्रैक्चर और पसलियां टूटने से ह... T20 क्रिकेट में रचा गया नया इतिहास: 13 साल बाद टूटा क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड Rudraprayag Crime: केदारनाथ के जंगलचट्टी में खच्चर चालकों का तांडव, श्रद्धालुओं को पीटने का वीडियो व...
मध्यप्रदेश

शादी के 25 बाद दो बच्चों की मां को हुआ प्यार, प्रेमी के साथ हुई फरार… थाने पहुंचा पति

मध्य प्रदेश के छतरपुर के बमनौरा थाना क्षेत्र की रामटौरिया पुलिस चौकी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला शादी के 25 साल बाद एक महिला को प्यार हो गया और अपने दो बच्चों को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. अब महिला के पति ने पुलिस में केस दर्ज कराया और कार्रवाई की मांग की. महिला के पति ने आरोप लगाया कि गांव के ही कुछ युवक महिला को बहला-फुसलाकर ले गए हैं.

महिला का पति मुन्ना नामदेव रामटौरिया का रहने वाला है. मुन्ना नामदेव अपने परिवार, जिसमें पत्नी, दोनों बच्चे और बुजुर्ग माता-पिता हैं. उनके भरण-पोषण के लिए गुजरात के मोरबी शहर में रहकर मजदूरी करता है और उनकी पत्नी माया नामदेव दोनों बच्चों के साथ रहती थी. जब पत्नी के फरार होने की जानकारी मुन्ना नामदेव को मिली. वह गुजरात से अपने घर आया और रामटौरिया पुलिस चौकी में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की.

पैसे और आभूषण लेकर फरार

पति ने अपने आवेदन में आरोप लगाया कि उनकी पत्नी घर में रखे पैसे और सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गई है. मुन्ना नामदेव ने बताया कि उनकी शादी साल 2001 में हुई थी और उनके दो बच्चे हैं. वह दूसरे राज्य में रहकर मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालते हैं. करीब डेढ़ महीने पहले उनकी पत्नी बच्चों को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ चली गई. पति ने आशंका जताई कि उनकी पत्नी का किसी दूसरे युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था और वह घंटों फोन पर किसी से बात करती रहती थी. जब महिला के बेटे ने पिता को इस बात की जानकारी दी, तो उन्होंने अपनी पत्नी से पूछा, जिसके बाद महिला घर से फरार हो गई.

“मेरा घर तो उजड़ गया”

महिला के पति ने पुलिस से महिला के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. रामटौरिया पुलिस चौकी में आवेदन के आधार पर FIR दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. पीड़ित पति ने गांव के कुछ युवकों पर भी अपनी पत्नी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया है. इसके साथ ही पति ने आवेदन देते हुए कहा कि मैं चाहता हूं कि मेरा घर तो उजड़ गया है. लेकिन अब किसी और का न उजड़े.

Related Articles

Back to top button