ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
मध्यप्रदेश

दूसरी सोमवारी पर महाकाल की भक्ति में डूबा उज्जैन, शहर में निकलेगी शाही सवारी; क्या होगा खास?

सावन की दूसरी सोमवारी पर मध्य प्रदेश का धार्मिक नगर उज्जैन बाबा महाकाल की भक्ति में पूरी तरह सराबोर नजर आया. विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार तड़के 2:30 बजे श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के पट खोले गए और परंपरागत भस्म आरती हुई. मंदिर परिसर जय श्री महाकाल के जयघोष से गूंज उठा.

महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा के अनुसार, भस्म आरती से पूर्व भगवान वीरभद्र का पूजन किया गया. इसके बाद चांदी के मुख्य द्वार खोले गए और गर्भगृह में स्थित सभी देव प्रतिमाओं का पूजन किया गया.

बाबा महाकाल का विशेष शृंगार किया गया

बाबा महाकाल का जलाभिषेक पंचामृत—दूध, दही, घी, शक्कर, फलों के रस—से किया गया. फिर ‘हरि ओम’ का जल अर्पित कर घंटाल बजाया गया. इसके बाद बाबा महाकाल का विशेष शृंगार किया गया जिसमें भांग का लेप, मस्तक पर सूर्य चिन्ह और कानों में रजत कुंडल लगाए गए. पूजा के अंत में कपूर आरती कर बाबा को नवीन मुकुट और रुद्राक्ष की माला धारण कराई गई।

महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से शिवलिंग पर भस्म अर्पित की गई. इस अलौकिक दृश्य के साक्षी बनने हजारों श्रद्धालु मंदिर परिसर में उमड़े और दिव्य दर्शन का लाभ उठाया.

आज निकलेगी बाबा महाकाल की दूसरी शाही सवारी

श्रावण-भाद्रपद मास में निकलने वाली दूसरी सवारी आज सोमवार, 21 जुलाई को नगर भ्रमण पर निकलेगी. इस सवारी में भगवान चंद्रमौलेश्वर पालकी में और भगवान मनमहेश हाथी पर सवार होकर भक्तों को दर्शन देंगे. सवारी से पूर्व मंदिर के सभामंडप में विधिवत पूजन-अर्चन किया जाएगा. इसके बाद मंदिर के मुख्य द्वार पर सशस्त्र पुलिस बल द्वारा बाबा की सवारी को सलामी दी जाएगी. परंपरागत मार्ग से सवारी नगर भ्रमण पर निकलेगी.

इस बार सवारी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर सांस्कृतिक रंग भी नजर आएंगे. सवारी में 8 जनजातीय कलाकारों के दल सम्मिलित होंगे, जो पूरे मार्ग में अपनी पारंपरिक प्रस्तुतियां देंगे. ये सांस्कृतिक दल भगवान महाकाल की भव्य शोभायात्रा को और भी अलौकिक बनाएंगे. उज्जैन एक बार फिर भक्ति, परंपरा और संस्कृति की त्रिवेणी में डूबा हुआ नजर आएगा.

  • झाबुआ का भगोरिया नृत्य
  • नाशिक (महाराष्ट्र) का सौगी मुखोटा नृत्य
  • गुजरात का राठ जनजातीय नृत्य
  • राजस्थान का गैर-घूमरा नृत्य

Related Articles

Back to top button